छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : खुटेरी घाट से राउरगोंदी मंदिर भररेगॉव तक निकाली जाएगी कांवड़ यात्रा

12 द्वादश ज्योतिर्लिंग के अभिषेक हेतु कावंड़ यात्रा में राजनांदगांव के सभी महाकाल भक्त सादर आमंत्रित- हेमा देशमुख

राजनांदगांव- इस वर्ष सावन महीने में लगातार सभी महाकाल भक्तो के साथ राजनांदगांव शिवमई वातावरण में मग्न नजर आया है, चाहे वह सिंघोला के चंद्रमलेश्वर बाबा की महाकाल पालकी यात्रा हो, या मानव मंदिर का नवीन नाम महापौर हेमा देशमुख द्वारा महाकाल चौक करना हो या राजनंदगांव ग्रामीण अंचल में श्रीमती देशमुख के द्वारा प्रथम बार ग्रामीण अंचल में भव्य कावड़ यात्रा निकालना हो

इसी क्रम में एक बार पुनः महापौर हेमा देशमुख के द्वारा भररेगांव के लगभग सवासौ साल पुराने प्राचीन शिव मंदिर राउरगोंदी महाकाल मंदिर में सभी महाकालभक्त के उपस्थिति में जल अभिषेक कर पुनः प्रचलित करने हेतु राउरगोंदी महाकाल महोत्सव का आयोजन किया जारहा है।

इस आयोजन के तहत खुटेरी घाट शिवनाथ नदी से राउरगोंदी मंदिर भररेगांव तक कावड़ यात्रा तत्पश्चात भररेगॉव में महाकाल यात्रा निकालने की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण बैठक भररेगांव स्थित चंद्राकर भवन में संपन्न हुई

यह कार्यक्रम के आयोजक राउरगोंदी महाकाल सेना राजनांदगांव है और कार्यक्रम संयोजक महाकाल भक्त महापौर हेमा सुदेश देशमुख है

महाकालभक्त हेमा देशमुख ने जानकारी दी की इस प्राचीन मंदिर में 27 अगस्त को मिट्टी के 12 द्वादश ज्योतिर्लिंग का महाभिषेक खुटेरी घाट शिवनाथ नदी से मंदिर तक प्रातः 7बजे कावड़ यात्रा निकालकर जल अर्पित करके किया जाएगा उसके पश्चात महाकाल यात्रा निकाली जाएगी,यात्रा में मुख्यता भररेगॉव, खुटेरी, मोखला,आरला,कोटराभाटा, सुरगी, बुचिभरदा, कुसमी पर्रि, कुमालोरी, बेलटेकरी, मनकी, खैरा रवेली, टोरनकत्ता, उसरीबोर्ड धामनसरा ,मुड़पार ,मलपुरी भोतिपार, जंगलेश्वर, अलिखूटा, धोडिया, ठेकुआ, आदि के साथ राजनंदगांव के सभी ग्राम एवं शहर के महाकाल भक्त सादर अमांत्रित है,जो भी गांव के साथी इस यात्रा में सम्मिलित होना चाहते हैं उनके लिए वाहन की व्यवस्था करने का उचित प्रयास आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा अन्य जानकारी के लिए यह संपर्क सूत्र है 9669189666,9098340039

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यात्रा में गायक एवं ध्वनि यंत्र के साथ भक्ति भावना से पूरे ग्रामीणवासी कावड़ लेकर निकलेंगे, उसके पश्चात मिट्टी से निर्मित 3 फीट के ज्योतिर्लिंग एवं 11 ज्योतिर्लिंग के साथ जिसमें से कुछ सफेद पत्थर से निर्मित वास्तविक शिवलिंग रहेंगे जो आगे जाकर विभिन्न गांव में स्थापित होंगे और कुछ मुट्टी शिवलिंग होंगे, उसमें जल अर्पित कर भगवान शिव के आवाहन के पश्चात आरती कर प्रसादी वितरण किया जाएगा उसके पश्चात भररेगांव में महाकाल यात्रा गायक एवं झांज मजिरे के साथ सभी द्वादश ज्योतिर्लिंग की झांकी लेकर ग्राम में भर्मण करेगी, इस विशेष पहल के लिए सभी ग्रामवासी महापौर हेमा देशमुख के आभारी है एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजनांदगांव जिले के सभी धर्म प्रेमी एवं महाकाल भक्तों से निवेदन है कि 27 अगस्त रविवार सुबह 7:00 बजे खुटेरी घाट में उपस्थित हो कर यात्रा में सहयोग करें

kgnews

Recent Posts

टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं…

19 minutes ago
देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

9 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

9 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

10 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

10 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

10 hours ago