छत्तीसगढ़

बेमेतरा : जिले मे मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई सेवा का संसदीय सचिव श्री बंजारे ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

पशुओं का निशुल्क रोग उपचार, रोग जाँच, टीकाकरण, लघु शल्य क्रिया, रोग निवारण संवर्धन के लिए संपूर्ण समर्पित होगी मोबाइल पशु चिकित्सा

बेमेतरा, 25 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ शासन पशुधन विकास विभाग द्वारा अति महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई सेवा का शुभारंभ किया गया। जनता के लिए समर्पित व पशुओं का निःशल्क रोग उपचार, रोग जाँच, टीकाकरण, लघु शल्य क्रिया, रोग निवारण संवर्धन के लिए संपूर्ण समर्पित डन्ट  वाहनों का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल उपमुख्यमंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव, पशुधन विकास विभाग मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के कर कमलों से गत दिवस हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इसी तारतम्य में जिला बेमेतरा के लिए 5 डन्ट वाहन प्राप्त हुए है जिसे गत दिवस नवागढ़ विधायक सह संसदीय सचिव श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे ने हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। जिनमें विकासखण्ड बेमेतरा, नवागढ़ बेरला के लिए एक-एक व साजा विकासखण्ड के लिए दो डन्ट वाहन स्वीकृत हैं व कार्य संपादन प्रारंभ हो चुका है। डन्ट वाहन के साथ एक पशु चिकित्सक एक पैरावेट एवं एक ड्राईवर कम अटेंडेंट तीन सदस्यी टीम प्रातः 08:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक कार्य संपादन करेंगे। 21 अगस्त 2023 से आज तक की स्थिति में 2389 पशुओं का उपचार और औषधि वितरण किया जा चुका है व निरंतर सेवाएं जारी है। डन्ट वाहन प्रतिदिवस 2 गौठानों में पहुँचकर पशुपालकों को पशु चिकित्सा व अन्य सेवायें प्रदान की जा रही है। इकाई के माध्यम से उपचार के साथ-साथ विभागीय योजनाओं प्रचार प्रसार, कृत्रिम गर्भाधान – बधियाकरण आदि सेवाएं दी जा रही है। पशुधन से जुड़ी जानकारी व उपचार सुविधाएँ सुगमता के साथ पशु पालकों तक पहुँचाने के लिए टोल फ्री नम्बर 1962 (समय प्रातः 08:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक) जारी किया गया है। उक्त हेल्पलाईन नम्बर पर कॉल करने पर पशु पालन एवं चिकित्सा संबंधी निदान मार्गदर्शन प्रदाय किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

2 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

2 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

2 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

2 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

2 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

3 hours ago