मणिपुर हिंसा जांच के लिए मप्र के 3 IPS तैनात, ताबड़तोड़ किया रिलीव

भोपाल

मणिपुर हिंसा मामले की जांच में मध्य प्रदेश कॉडर के तीन आईपीएस अफसर भी अब महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इनमें से तीन आईपीएस अफसर हैं, जबकि एक महिला पुलिस निरीक्षक को भी इस मामले की जांच के लिए सीबीआई को उनकी सेवाएं सौंपी गई है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले में सीबीआई के 53 अफसरों को जांच में लगाया गया है।

इन अफसरों को देशभर के सीबीआई आफिस से बुलाया गया है। सीबीआई के जॉइंट डायरेक्टर घनश्याम उपाध्याय इस पूरी जांच प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश से भी सीबीआई ने इस जांच के लिए आईपीएस अफसर और एक महिला पुलिस निरीक्षक की मांग की थी। जिसे तत्काल स्वीकार कर लिया है और इनकी सेवाएं सीबीआई को सौंप दी गई।

इस जांच के लिए मध्य प्रदेश से 17वीं वाहिनी के कमांडेंट आशुतोष बागरी, 18वीं वाहिनी के कमांडेंट आलोक कुमार सिंह और सहायक पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा राजीव मिश्रा की सेवाएं सीबीआई को सौंप दी गई है। वहीं भोपाल में पदस्थ पुलिस निरीक्षक नीतू त्रिपाठी की सेवाएं भी सीबीआई को सौंपी गई हैं।

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य शासन को 16 अगस्त और 22 अगस्त को पत्र लिखा था, जिसमें तीन आईपीएस अफसर और एक महिला पुलिस निरीक्षक की सेवाएं सीबीआई को देने की बात की गई थी। इसके लिए नाम भी मांग गये। पुलिस मुख्यालय की ओर से नाम गृह विभाग को भेजे गए, जहां से केंद्रीय गृह मंत्रालय में अफसरों के नाम भेजे गए। इसके बाद इन चार अफसरों की सेवाएं केंद्र ने सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

43 शिक्षकों से करोड़ों की लोन ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और चेकबुक बरामद

43 शिक्षकों से करोड़ों की लोन ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और चेकबुक बरामद

कोंडागांव. जिले के फरसगांव और केशकाल थाना क्षेत्र में शिक्षकों को विभिन्न बैंकों से पर्सनल…

25 minutes ago
छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक मामला…

1 hour ago
महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल - मंत्री सुश्री…

2 hours ago
MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

भोपाल   मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राज्य सरकार ने…

3 hours ago