मुख्यमंत्री ने सभी के कल्याण की कामना की

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ श्रावण माह के अन्तिम सोमवार 28 अगस्त को उज्जैन पहुँचकर महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। पं. प्रदीप गुरू ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को महाकाल लोक में ई-रिक्शा से भ्रमण किया। उन्होंने महाकाल लोक के दर्शन के लिये आये श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा कहा कि भगवान महाकालेश्वर सभी का कल्याण करें, सबका मंगल हो।

रक्षा-बंधन पर वितरित किये जाने वाले लड्डुओं के निर्माण का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के बाद रक्षा-बंधन पर्व पर वितरित किये जाने वाले लड्डुओं के निर्माण का अवलोकन किया। सवा लाख लड्डुओं का निर्माण किया जा रहा है।

भगवान महाकाल के दर्शन के पूर्व उज्जैन पहुँचने पर हेलीपेड पर मुख्यमंत्री चौहान का आत्मीय स्वागत किया गया। विधायक बहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय, पूर्व विधायक सतीश मालवीय, रोड़मल राठौर, राजेन्द्र भारती, मुकेश पण्ड्या, अनिल जैन कालूहेड़ा, प्रकाश प्रजापत, वीरेंद्र कावड़िया, ओम जैन, जगदीश अग्रवाल, मुकेश यादव, पूर्व नगर निगम सभापति सोनू गेहलोत और राजपाल सिंह सिसौदिया आदि ने आत्मीय स्वागत किया।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *