नूतन कॉलेज में एक बार फिर बुर्का पर मामला गरमाया, छात्राओं का आरोप टीचर ने अभद्र व्यवहार किया

भोपाल

कुछ प्रदेशों के कॉलेजों में बुर्का को लेकर खासा विवाद हो चुका है। ताजा मामला भोपाल के सरोजिनी नायडू (नूतन कॉलेज) का है। यहां दो छात्राएं बुर्का पहनकर अंदर गई थीं, जिन्हें कॉलेज प्रबंधन ने रोक दिया था। छात्राओं ने इस मामले को तूल दिया और इसकी शिकायत की।  छात्राओं का आरोप था कि उनसे अभद्रता की गई। जबकि संबंधित प्रोफेसर का कहना था कि कॉमन रूम में रखने के लिए कहा गया था। कॉलेज में केवल यूनिफॉर्म में ही छात्राओं को प्रवेश दिया जाता है।

नूतन कॉलेज में एक बार फिर बुर्का पर मामला गरमा गया है। दो पूर्व छात्राएं नूतन कॉलेज में बुर्का पहनकर मार्कशीट निकलवाने के लिए पहुंच गई थीं, जिसे लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। दरअसल, सात साल पहले एक लड़का बुर्का पहनकर कॉलेज में घुस गया था। वह छात्राओं से साथ कैंटीन में बैठकर नाश्ता कर रहा था। तब तत्कालीन प्राचार्य शोभना वाजपेयी मारु ने बुर्का प्रतिबंधित और ड्रेस कोड को अनिवार्य कर दिया था। छात्राएं घर से बुर्का पहनकर आती जरूर हैं, लेकिन कॉलेज में आकर वे बुर्का को अपने बैग में रख लेती हैं, ताकि कॉलेज में वे अन्य छात्राओं की तरह वे डेÑस में दिखाई दें। हालांकि कॉलेज में हिजाफ को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं हैं। छात्राएं उसका उपयोग कॉलेज परिसर में कर सकती हैं।

शिकायत पर होगी जांच
 छात्राओं का आरोप है कि एक टीचर ने उनसे बुर्के को लेकर अभद्र व्यवहार किया है। उधर, कॉलेज प्रबंधन का तर्क है कि सभी नियमित और पूर्व छात्रों के लिए यूनिफॉर्म में आना अनिवार्य किया गया है। इसलिए एक टीचर ने उन्हें बुर्का उतार कर कॉमन रूम में रखने के लिए कहा गया। छात्राएं झूठ बोल रहीं हैं। उनसे लिखित में शिकायत ली गई है, जिसकी जांच की जाएगी।

छात्राएं कॉलेज परिसर में प्रवेश करने के बाद बुर्का को बैग में रख लेती हैं, जिससे उनका ड्रेस कोड दिखाई देता है। हिजाफ पर कोई प्रतिबंध नहीं हैं। वे उसका उपयोग कर सकती हैं। 7 साल पहले एक लड़का बुर्का पहनकर परिसर में घुस गया था। – शैलबाला बघेल, प्राचार्य, नूतन कॉलेज छात्राएं कॉलेज परिसर में प्रवेश करने के बाद बुर्का को बैग में रख लेती हैं, जिससे उनका डेÑस कोड दिखाई देता है। हिजाफ पर कोई प्रतिबंध नहीं हैं। वे उसका उपयोग कर सकती हैं। 7 साल पहले एक लड़का बुर्का पहनकर परिसर में घुस गया था। – शैलबाला बघेल, प्राचार्य, नूतन कॉलेज

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

कोरबा: छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

23 minutes ago
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रारंभ

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रारंभ

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन…

25 minutes ago
शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक

शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक

शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक स्‍थान रिक्‍त होने पर…

43 minutes ago
CG : कुख्यात गैंगस्टर 13 साल CG में छिपा रहा, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, क्या था पुराना आपराधिक मामला …

CG : कुख्यात गैंगस्टर 13 साल CG में छिपा रहा, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, क्या था पुराना आपराधिक मामला …

अंबिकापुर: झारखंड के वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर आलम (60) पिछले 13 साल से अपने…

44 minutes ago
CG : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि …

CG : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि …

रायपुर। पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. तीजन बाई को 8…

50 minutes ago
ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा

ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा

ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा नवचयनित राज्य…

53 minutes ago