ग्वालियर
इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव है। प्रदेश की नई सरकार का गठन भी इसी साल दिसंबर तक होगा। खास बात ये है कि इस नई सरकार में मप्र के गॉव में बने हर घर का अपना अलग नंबर होगा।
हर घर की अलग पहचान होने के साथ ही खसरे में भी हितग्राही के नाम से स्वामित्व को दर्ज किया जाएगा। इसके लिए ग्वालियर सहित पूरे मध्य प्रदेश में तेजी से सर्वे का काम किया जा रहा है, जोकि करीब-करीब आधा हो चुका है। इस सर्वे के साथ ही ग्रामीणों के आवेदन भी लिए जा रहे है ताकि उनका भूखंड सरकारी दस्तावेज में उनके नाम से दर्ज हो सके। हांलाकि आने वाले कुछ दिनों में प्रशासनिक अमला इलेक्शन पूरी तरह से इलेक्शन के काम काज मे जुट जाएगा। लिहाजा चुनाव बाद नई सरकार में ही प्रदेश के गॉव में हर घर का नंबर अलग नंबर जारी किया जाएगा।
निगरानी समिति करेगी निर्धारण
ग्रामीण क्षेत्र की आबादी का सर्वेक्षण एवं स्वामित्व अधिकार अभिलेख तैयार करने के लिए क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति अपू्रूवल देगी। प्रदेश के जिलों में बनाई गई इस जिला स्तरीय समिति का अध्यक्ष कलेक्टर्स को बनाया गया है।
यह है उद्देश्य
मप्र के साथ-साथ ग्वालियर में भी ग्रामीण क्षेत्र में घरों का सर्वे किया जा रहा है। इसमें आवेदन भरे जा रहे है। आवेदनों का सत्यापन और आरसीएमएस में दर्ज करने का काम भी जारी है। बकाया घरोंं का सर्वे भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
-रविनंदन तिवारी, अधीक्षक-भू अभिलेख ग्वालियर
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…