उत्तर बस्तर कांकेर 01 सितम्बर 2023
राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आज कांकेर जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत फॉर्म 06, फॉर्म 07 एवं फॉॅर्म 08 को त्रुटिरहित ढंग से भरने के संबंध में वर्चुअल माध्यम से विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हांकित करने तथा उनकी मार्किंग करने के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता होने पर उन्हें डाक मत पत्रों से मतदान करने की सुविधा दी जा सकती है, लेकिन यह सुविधा वैकल्पिक होगी। फॉर्म 07 में विलोपन संबंधी कार्य को बड़ी सावधानी से करने की सलाह देते हुए उन्होंने बताया गया कि मतदाता की मृत्यु होने, स्थाई रूप से स्थानांतरित होने पर विलोपन का फॉर्म भरा जावे। फॉर्म 08 को भी त्रुटिरहित भरने के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ को प्राप्त आवेदनों में से 05 प्रतिशत आवेदनों का अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन करने के लिए सभी सुपरवाईजरों को निर्देशित किया गया। बीएलओ रजिस्टर भरवाने के निर्देश भी दिये गये।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में कांकेर जिला ने बढ़िया कार्य किया है, इसे बनाये रखें। सभी अधिकारी ऐसा काम करें कि कोई त्रुटि न हो। बीएलओ को प्राप्त आवेदनों में से 05 प्रतिशत आवेदनों का सभी सुपर वाईजर घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करें तथा अपने रिपोर्ट में ग्रामीणों का भी हस्ताक्षर लिया जाये। उन्होंने कहा कि जो भी बीएलओ त्रुटिरहित कार्य करेंगे तथा शत-प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची तैयार करेंगे, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कृत किया जायेगा। उन्हांने बताया कि जिले के सभी मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा आज रैपसांग का लांच किया गया, इसे जिला निर्वाचन कार्यालय कांकेर के द्वारा तैयार किया गया है। प्रशिक्षण में सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं सुपर वाईजर मौजूद थे।
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…
राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…
राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क…
- पर्यावरण संरक्षण में भी दे रहे योगदानराजनांदगांव । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना…
- धान के स्थान पर कुछ हिस्से में गेंदा फूल की करेंगे खेती- कृषि विभाग…
राजनांदगांव । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 8 जुलाई 2026…