जब रेग्युलर शिक्षक नहीं थे तब अतिथि शिक्षकों ने संभाली शिक्षण व्यवस्था : मुख्यमंत्री चौहान

अतिथि शिक्षकों का मानदेय हुआ दोगुना
मुख्यमंत्री चौहान ने अतिथि शिक्षक पंचायत को किया संबोधित

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अतिथि शिक्षकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जब रेग्युलर शिक्षक नहीं थे तब अतिथि शिक्षक के रूप में आपको पढ़ाने का दायित्व सौंपा गया। मुझे यह कहते हुए प्रसन्नता है कि अतिथि शिक्षकों ने पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वाह किया। मुख्यमंत्री चौहान लाल परेड मैदान पर अतिथि शिक्षक पंचायत को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने सरस्वती वंदना के साथ कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर पंचायत का शुभारंभ किया।

अतिथि शिक्षकों का अनुबंध अब एक साल का होगा

मुख्यमंत्री चौहान ने घोषणा की कि अतिथि शिक्षकों को अब महीने के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि करते हुए वर्ग-1 को 9 हजार रुपए के स्थान 18 हजार रुपए, वर्ग-दो को 7 हजार के स्थान पर 14 हजार रुपए और वर्ग-तीन को 5 हजार के स्थान पर 10 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। अतिथि शिक्षकों का अनुबंध एक साल का होगा।

अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की योजना बनाई जाएगी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षकों का आरक्षण 25 प्रतिशत की जगह 50 प्रतिशत किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार अतिथि शिक्षकों को प्रतिवर्ष 4 और अधिकतम 20 अंक बोनस के रूप में प्रदान किए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अतिथि शिक्षकों को माह की निश्चित तिथि को मानदेय की राशि प्राप्त हो। साथ ही पात्रता परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की दिशा में योजना बनाई जाएगी। प्रदेश में वर्ग-1 में 15,920, वर्ग-2 में 38,294 तथा वर्ग-3 में 13,695 में कुल 67910 अतिथि शिक्षक है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की जांच में देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों…

39 minutes ago
कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

10 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

10 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

11 hours ago