7 रक्षा कंपनियों में से अब 4 का ही अस्त्वि शेष रह जाएगा

जबलपुर

लगातार घाटे में चल रही रक्षा कंपनियों का रक्षा मंत्रालय अब दूसरी कंपनियों में विलय करने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने जो योजना बनाई है उसके आकार लेने के बाद 7 रक्षा कंपनियों में से महज 4 का ही अस्त्वि शेष रह जाएगा। दरअसल,1 अक्टूबर 2021 को आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) को भंग कर बनाई सात डिफेंस पब्लिक सेक्टर यूनिट (डीपीएसयू) को लेकर रक्षा मंत्रालय में मंथन शुरू हो गया है।

लाभ-हानि का आंकलन करते हुए अब रक्षा मंत्रालय कंपनियों के विलय की तैयारी में हैं। गौरतलब है कि 16 जून 2021 को केंद्र सरकार ने नीतिगत सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए 41 आयुध निर्माणियों को संभालने वाले आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) को भंग कर करते हुए सात नई रक्षा कंपनियां के गठन वाले रक्षा मंत्रालय के प्रस्ताव को केबिनेट में स्वीकृत किया था। लेकिन अब चर्चा यह कि केंद्र सरकार 7 रक्षा कंपनियों में से तीन का विलय करना चाहती है। डीपीएसयू का नया स्वरूप क्या हो, इसको लेकर 6 सदस्यी विशेषज्ञों की कमेटी गठित की गई। रक्षा सूत्रों की मानें तो उक्त कमेटी में नीति पंडित,राजीव शर्मा, प्रतीक्षा सैनी, सत्यब्रत मुखर्जी, गुरूदत्त रे,अशोक कुमार को मेंबर बनाया गया है।

इनका होगा विलय
रक्षा सूत्रों की मानें तो डीपीएसयू के विलय के अवसरों के आंकलन के लिए जिन तीन कंपनियों को प्रस्तावित किया है। उसमें सबसे पहले नंबर पर यंत्र इंडिया लिमिटेड को रखा गया है। इसका विलय म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड में किया जाना प्रस्तावित है। इसी तरह ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड (टीसीएल) का ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (जीआईएल) में और इंडिया आॅप्टेल लिमिटेड (आईओएल) को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में विलय किया जा सकता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : कुख्यात गैंगस्टर 13 साल CG में छिपा रहा, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, क्या था पुराना आपराधिक मामला …

CG : कुख्यात गैंगस्टर 13 साल CG में छिपा रहा, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, क्या था पुराना आपराधिक मामला …

अंबिकापुर: झारखंड के वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर आलम (60) पिछले 13 साल से अपने…

4 minutes ago
CG : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि …

CG : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि …

रायपुर। पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. तीजन बाई को 8…

10 minutes ago
CG : समय पर खाद, बीज और ऋण मिला तो बढ़ा किसान का आत्मविश्वास …

CG : समय पर खाद, बीज और ऋण मिला तो बढ़ा किसान का आत्मविश्वास …

रायपुर। समय पर खाद, उन्नत बीज और कृषि ऋण मिल जाए तो खेती आसान हो…

15 minutes ago
CM साय आज करेंगे दो विभागों की समीक्षा, विधानसभा सत्र से पहले अध्यक्ष से करेंगे अहम मुलाकात

CM साय आज करेंगे दो विभागों की समीक्षा, विधानसभा सत्र से पहले अध्यक्ष से करेंगे अहम मुलाकात

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे.…

26 minutes ago
CG : स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा …

CG : स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा …

रायपुर। कभी भय और अनिश्चितता से घिरे जीवन जीने वाले सुकमा जिले के कई युवाओं…

26 minutes ago
CG : नक्सल पीड़ित परिवार के देवा मंडावी को मिली शासकीय नौकरी …

CG : नक्सल पीड़ित परिवार के देवा मंडावी को मिली शासकीय नौकरी …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की "छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत…

37 minutes ago