विधायक छन्‍नी साहू ने रखी लाखों के विकास कार्यों की आधारशीला

0 विभिन्‍न गांवों में संपन्‍न हुआ भूमिपूजन कार्यक्रम

राजनांदगांव।

खुज्‍जी विधायक छन्‍नी चंदू साहू अपने दौरों के बीच विकास कार्यों की सौगातों की आधारशीला रख रहीं हैं। रविवार को उन्‍होंने अलग – अलग गांवों में पहुंचकर लाखों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। विभिन्‍न मदों से मिली स्‍वीकृतियों के बाद कार्य शुरु किए जाने से ग्रामीण हर्षित हैं। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्‍व वाली राज्‍य की कांग्रेस सरकार और विधायक छन्‍नी चंदू साहू का आभार व्‍यक्‍त किया है।

साहू ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि – कांग्रेस सरकार, भरोसे की सरकार यह नारा प्रदेश की जनता ने गढ़ा है। वे देख रहे हैं कि पांच सालों में ही प्रदेश में विकास की गति किस तेजी से बढ़ी है और आधारभूत संरचना को किस तरह मजबूत किया गया है। सभी की मांग और जरुरतों पर काम स्‍वीकृत किए गए हैं। कांग्रेस सरकार ने आवश्‍यकताओं से समझौता करने की बजाए अपने खजाने से बड़ी-बड़ी सौगातें दी हैं। खुज्‍जी विधानसभा क्षेत्र को इसका विशेष लाभ मिला है। कार्यों की अनुशंसा को स्‍वीकृति दिलाने किए गए प्रयास सफल हुए हैं और आज आप सभी की मौजूदगी में इनकी आधारशीला रखी जा रही है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के क्रम में विधायक श्रीमती छन्‍नी साहू ने ग्राम रानामटिया में दो अलग अलग स्‍थानों पर 2.60 – 2.60 लाख की लागत से सीसी रोड के कार्य की शुरुआत की। इसी तरह उन्‍होंने विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देते हुए ग्राम चिखलामटिया मे 2.60 लाख की लागत से पचरी निर्माण व 4.14 लाख की लागत से निर्मित होने वाले मुक्तिधाम के कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा ग्राम गोडलवाही में स्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण जिसकी लागत 8. 20 लाख है का भूमिपूजन भी उन्‍होंने किया।

यह क्रम जारी रहा और उन्‍होंने ग्राम आमगट्टा में 6.50 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया। इसी तरह ग्राम साल्हे टोला में भी उन्‍होंने स्कूल भवन अतिरिक्त कक्ष निर्माण जिसकी लागत लागत 8. 20 लाख है व 5 लाख की लागत से बनने वाले महिला भवन निर्माण की आधारशिला रखी।

इन कार्यक्रमों के दौरान जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी, जनपद सदस्य भूपेन्द्र नायक, प्रताप धावड़े, कुमरदा ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्दुल खान, विधायक प्रतिनिधि मिथलेश ठाकुर, जयपाल यादव, रामसाय उइके, गौतम चुरेन्द्र, भवभूति साहू, महेंद्र साहू, जगदीश बघेल, राकेश बारले, रेवाराम ठाकुर, संतराम साहू, चैनूराम, गजराज रावटे, नंमु पिस्दा, सरपंच गोपी राम आंधिया, रामगुलाल, ग्राम पटेल गणेश राम राणा, नीलकंठ साहू, सोनसाय, राधे लाल, बीरेंद्र नायक, राजेन्द्र कोमरे, घसिया राम मानकर, सन्तोष साहू, ओमकार साहू, पोषण साहू, कन्हैया यादव, घसिया मानकर, सुकालू राम यादव, पूर्व सरपंच भीषम उर्वशा, केशव राम चुरेन्द्र, विनोद कुमार भारद्वाज, हिरालाल पोंगरा, भवभूति कलियारी, रामसाय उइके, कोमल सिंह नेताम,  देवप्रसाद चनाप, शोभित राम कौमार्य, ओंमप्रकाश भुआर्य, श्रीमती कुमारी बाई,  श्रीमती सरोज बाई सहित अन्‍य पंचायत प्रतिनिधि, स्‍थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *