मध्यप्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले 50 मतदान केंद्रों पर चलाया जाएगा विशेष अभियान
तैयारियों की समीक्षा की
भोपाल
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल ने मध्यप्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले 50 मतदान केंद्रों पर चलाए जाने वाले विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जाएगा।
विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा
मध्यप्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों को लेकर तीन दिवसीय समीक्षा बैठक (4 से 6 सितंबर तक) भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय, निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में की गयी। प्रदेश के सभी 53 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, संभागीय कमिश्नर और आईजी की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन, भारत निर्वाचन आयोग से वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा एवं नीतेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू, महानिदेशक डॉक्टर नीता वर्मा, उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू, सचिव पवन दीवान, संयुक्त निदेशक अनुज चांडक, सचिव अमित कुमार और अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल उपस्थित थे।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…