राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण – ऊर्जा मंत्री तोमर

ऊर्जा मंत्री तोमर ने ग्वालियर में किया 600 से अधिक शिक्षकों का सम्मान

भोपाल

शिक्षक और शिष्य के बीच में शिक्षा और ज्ञान का संबंध होता है। हमारे जीवन मे शिक्षा और शिक्षक दोनों ही बहुत जरूरी हैं। आज का दिन शिक्षा का उजियारा फैलाने वाले ऐसे प्रबुद्धजनों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है, जो देश के बच्चों के भविष्य को सँवारने का कार्य कर रहे हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात ग्वालियर में  शिक्षकों के सम्मान समारोह में कही। ऊर्जा मंत्री तोमर ने शिक्षक दिवस  पर 600 से अधिक शिक्षको को प्रमाण-पत्र और शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

मंत्री तोमर ने  कहा कि उपनगर में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। हमारे नौनिहालों को अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए दो सीएम राइज विद्यालय खोले गए हैं। इन विद्यालयों में प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों से भी बेहतर शिक्षा मिल रही है। साथ ही बच्चों को खेल-कूद और शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये जरूरी अन्य सुविधाएँ बच्चों को मुहैया कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा उपनगर ग्वालियर के अंतर्गत शिक्षा नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर स्मार्ट स्कूल बनाया जा रहा है। साथ ही उपनगर ग्वालियर के पुलिस लाइन, रेशम मिल विद्यालयों का उन्नयन कार्य तेजी से किया गया है। कार्यक्रम में  विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे।

450 से अधिक आँगनवाडी सुपरवाईजर, कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का भी किया सम्मान

ऊर्जा मंत्री तोमर ने उपनगर ग्वालियर की 450 से अधिक आँगनवाडी सुपरवाईजर, कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को भी शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आँगनवाड़ी के संचालन से जुड़ी महिला कर्मचारियों द्वारा सही मायने में महिला सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने कोरोना काल की कठिन घड़ी में भी सराहनीय कार्य किया था। उन्होंने कहा आप सबका सम्मान कर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने आवश्यक पहल का किया आग्रह

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने आवश्यक पहल का किया आग्रह

रायपुर  उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत कोई भी…

26 minutes ago
बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट स्कूल ऑफ एक्सीलेंस…

31 minutes ago
जबलपुर के बड़ा फुहारा में तीन मंजिला इमारत ढही, क्षेत्र सील

जबलपुर के बड़ा फुहारा में तीन मंजिला इमारत ढही, क्षेत्र सील

 जबलपुर  शहर के पुराने बाजार क्षेत्र बड़ा फुहारा में एक तीन मंजिला जर्जर इमारत ताश…

31 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस ने 2,095गुम एवं चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए

मध्यप्रदेश पुलिस ने 2,095गुम एवं चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया…

36 minutes ago
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री भूरिया

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री भूरिया

भोपाल  महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि सरकार बच्चों के…

41 minutes ago
रायपुर के उरला में 3डी फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, कई मजदूर घायल

रायपुर के उरला में 3डी फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, कई मजदूर घायल

रायपुर राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री स्थित 3डी फैक्ट्री में मंगलवार शाम ऑक्सीजन…

44 minutes ago