छत्तीसगढ़

रायपुर : स्काउट दल को जम्बूरी गतिविधि के लिए दक्षिण कोरिया के गवर्नर ने किया सम्मानित

जिओलाबुकडू प्रान्त के गवर्नर किम वोन युंग ने किया सम्मानित

रायपुर, 7 सितंबर, 2023

इंटरनेशनल स्काउट गाइड फेलोशिप एशिया पेसेफिक रिजनल विजन 2025 कमेटी के चेयरमेन श्री एम ए के मिकी को दक्षिण कोरिया के जिओलाबुक-डू प्रांत के गवर्नर श्री किम वाॅन युंग के द्वारा 6 सितंबर 2023 को मिशन वर्ल्ड स्काउट जंबूरी 2023 की गतिविधियों के आखिरी चरण में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
दोनों देशों के मध्य फेलोशिप एवं भारत देश के साथ मित्रता को और प्रगाढ़ किए जाने पर रणनीति एवं विचार साझा किया गया। इण्डियन स्काउट गाइड फेलोशिप एवं अटास इण्डिया के संयुक्त दल के हाल ही में प्रवास के समय जिओलाबुक-डू प्रांत के अधिकारियों को द्वारा किए गए सहयोग के लिए श्री मिकी के द्वारा छत्तीसगढ़िया गमछा एवं स्मृति चिन्ह देकर गवर्नर किम वाॅन युंग को भी सम्मानित किया गया।  विधायक एवं इण्डियन स्काउट गाइड के संरक्षक तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा की ओर से छत्तीसगढ़ राजकीय गमछा इण्डियन स्काउट गाइड को सौंपा गया था।
    हाल ही में दक्षिण कोरिया में सम्पन्न हुए विश्व स्काउट जंबूरी में इण्डियन स्काउट गाइड तथा अटास इण्डिया का 29 सदस्यीय दल राष्ट्रीय अध्यक्ष, उड़ीसा हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायमूर्ति श्री कल्पेश झवेरी के नेतृत्व में सम्मिलित हुआ था। जिसमें छत्तीसगढ़ अटास चैप्टर के अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश शर्मा तथा उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र साखरे सम्मिलित हुए थे। उल्लेखनीय है कि यात्रा के पूर्व प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधिमण्डल को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिला था। मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी थी।

kgnews

Recent Posts

Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

इंदौर  इंदौर में मेट्रो ट्रेन के अंडरग्राउंड हिस्से का काम फिलहाल एयरपोर्ट के समीप चल…

47 minutes ago
Ladli Behna Yojana: कब आएगी 37वीं किस्त? ऐसे चेक करें खाते में आए ₹1500 या नहीं

Ladli Behna Yojana: कब आएगी 37वीं किस्त? ऐसे चेक करें खाते में आए ₹1500 या नहीं

भोपाल   लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की वो योजना है जो प्रदेश की जरुरतमंद…

53 minutes ago
विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

10 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

11 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

11 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

11 hours ago