सिलपरा में एक करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

  • ग्रामीण अंचल में विकास के कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं
  • विकास के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए रीवा जिला समृद्धशाली जिले के तौर पर स्थापित होगा- जनसंपर्क मंत्री शुक्ल

भोपाल.
जनसम्पर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण अंचल में भी विकास के कार्य प्राथमिकता से कराये जा रहे हैं। तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए रीवा जिला समृद्ध-शाली जिले के तौर पर स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि कम समय में अधिक से अधिक विकास के कार्यों को कराकर रीवा अपनी नयी पहचान बनायेगा। शुक्ल ने सिलपरा में 42 लाख रुपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 66.50 लाख रुपए की लागत के कार्यों का भूमि-पूजन किया।

मंत्री शुक्ल ने कहा कि सिलपरा और आसपास के गाँव सिलपरी, जोरी भी समृद्धशाली हुए हैं। बाणसागर की नहरों से सिंचाई की सुविधा मिलने व सड़कों के बन जाने से यह क्षेत्र उन्नतशील हुआ है। यहाँ की जमीनों की कीमतें बढ़ रही हैं। रीवा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गरीबी और बेरोजगारी दूर करने के कार्य हो रहे हैं जिससे अब यहाँ के लोग रोजगार की तलाश में बाहर नहीं जा रहे हैं। शुक्ल ने कहा कि रीवा में शीघ्र ही हवाई अड्डा बनकर तैयार हो जाएगा। रीवा में हो रही तरक्की से विकास के पंख लगेंगे और हम उड़ान भरेंगे। शुक्ल ने ग्राम-वासियों को आश्वस्त किया कि ग्राम के विकास कार्य प्राथमिकता से किये जायेंगे। सरपंच विभा सिंह, उमा प्रताप सिंह, रणबीर सिंह, वेंकट बहादुर सिंह, भैयालाल यादव, सुदामा कोल सहित बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

9 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

9 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

9 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

9 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

9 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

10 hours ago