जीपीएफ अदालत 12 से 14 सितम्बर को विध्यांचल भवन में

शासकीय कर्मचारियों के जीपीएफ प्रकरणों का होगा निराकरण

भोपाल

शासकीय कर्मचारियों के जीपीएफ खातों से संबंधित समस्याओं को सुलझाने के लिये महालेखाकार ग्वालियर एवं आयुक्त कोष एवं लेखा द्वारा 12 से 14 सितम्बर को यूएनडीपी हॉल तृतीय तल विध्यांचल भवन में जीपीएफ अदालत लगाई जा रही है। अदालत में भोपाल विध्यांचल, वल्लभ भवन और जिला कोषालय भोपाल के साथ ही रायसेन, राजगढ़ सीहोर एवं विदिशा कोषालयों के जीपीएफ अंशदातों की शिकायतों का निराकरण किया जायेगा। इस अदालत के आयोजन का नोडल अधिकारी वरिष्ठ कोषालय अधिकारी विध्यांचल श्रीमती बबीता देवड़ा को बनाया गया है। जीपीएफ अदालत का कार्यक्रम निम्नानुसार निर्धारित है:

  • दिनांक 12 सितम्बर, 2023 11 बजे से 5 बजे तक विध्यांचल कोषालय से संबंधित आहरण-संवितरण अधिकारियों के विभागों के जीपीएफ अभिदाताओं की शिकायतों का निराकरण किया जायेगा।
  • 13 सितम्बर,2023 को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक वल्लभ भवन कोषालय एवं 3 बजे से 5 बजे तक जिला कोषालय भोपाल से संबंधित आहरण-संवितरण अधिकारियों के विभागों के जीपीएफ अभिदाताओं की शिकायतों का निराकरण किया जायेगा।
  • 14 सितम्बर 2023 को सुबह 11 बजे 2 बजे तक रायसेन एवं राजगढ़ और 2 बजे से 5 बजे तक सीहोर एवं विदिशा से संबंधित आहरण-संवितरण अधिकारियों के विभागों के जीपीएफ अभिदाताओं का शिकायतों का निराकरण किया जायेगा।
  • दिनांक 15 सितम्बर को 11 बजे से 5 बजे तक भोपाल संभाग के संयुक्त संचालक, आयुक्त एवं कोषालय अधिकारियों के साथ बैठक कर निराकरण किये गये प्रकरणों की समीक्षा की जायेगी।
  • वरिष्ठ कोषालय अधिकारी वल्लभ भवन कोषालय प्रदीप ओमकार ने बताया कि जीपीएफ अदालत में वल्लभ भवन कोषालय के अंतर्गत आने वाले समस्त आहरण एवं संवितरण कार्यालयों के समस्त कर्मचारियों के जीपीएफ अभिदाताओं की समस्याओं का निराकरण भी 13 सितम्बर को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक यूएनडीपी हॉल विध्यांचल भवन में ही किया जायेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

2 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

2 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

2 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

3 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

3 hours ago