प्रदेश में 15 सितंबर से फिर होगा तेज बारिश का दौर

भोपाल

मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। ग्वालियर में सोमवार रात तेज पानी गिरा। जबलपुर, सागर समेत 11 जिलों में बारिश हुई। प्रदेश में अगले 2 से 3 दिन हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 15 सितंबर से तेज बारिश का दौर फिर शुरू होकर 21 सितंबर तक रह सकता है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तरी मध्यप्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश से ट्रफ लाइन गुजर रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई। अगले 2 से 3 दिन तक तेज बारिश में थोड़ी कमी आएगी। 13 और 14 सितंबर को बंगाल की खाड़ी से लो प्रेशर एरिया एक्टिव होगा। इससे 15 से 21 सितंबर तक बारिश होने का अनुमान है।

रेड जोन में अब 19 जिले

पिछले कुछ दिन से हो रही बारिश से प्रदेश के कई जिले रेड जोन से बाहर निकल गए हैं। यह बड़ी राहत वाली बात है। मौसम विभाग के अनुसार अभी नीमच, मंदसौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, भोपाल, दमोह, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और बालाघाट जिले रेड जोन में हैं। भिंड में 46% ज्यादा बारिश हो चुकी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

3 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

4 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

4 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

5 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

5 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

5 hours ago