छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर : खिलाड़ियों को मिली सौगात, 30 लाख में होगा खेल सुविधाओं का विस्तार

 कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने शनिवार को दौरा कर खिलाड़ियों को नई सौगात दी। विकासखंड मैनपाट में मंत्री भगत ने ग्राम सिकरिया में स्थानीय फुटबॉल स्पर्धा में शामिल होकर खिलाड़ियों की मांगों को पूरा कर उनकी हौसलाअफजाई की। इसी कड़ी में उन्होंने खेल महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है और उनके कल्याण के लिए नई योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारंपरिक खेलों और स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने के छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की गई जिसका बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है। युवा और बच्चे इसमें बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि खेल प्रेमियों को मंच दिया जाएगा जिससे परम्परा और संस्कृति जीवित रहे। उन्होंने इस दौरान सीतापुर खेल महोत्सव पोस्टर का विमोचन किया। इसमें चार अलग-अलग खेल हैं, क्रिकेट, खो-खो, फुटबॉल और कबड्डी, हर खेल के लिए अलग-अलग विजेता इनाम राशि भी रखी गई है।

खिलाड़ियों को दी 30 लाख रुपए के कार्यों की सौगात, बढ़ाया उत्साह

मंत्री भगत ने प्रदेश के विकास कार्यों को जनता से साझा किया गया। स्थानीय खेल स्पर्धा में विजेताओं को इनाम प्रदाय किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मांग को देखते हुए 30 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात दी। मंत्री श्री भगत ने बतौर पुरस्कार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी, और कहा कि इससे खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा और खिलाड़ी खेल में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही बनेया स्टेडियम के लिये दिए 30 लाख रूपये से इन कामों को पूरा कराया जायेगा। इसमें स्टेज व शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, स्टेडियम की सीढ़ी व दर्शक दीर्घा के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये, खेल मैदान के समतलीकरण व विकास के लिए 10 लाख रुपए शामिल हैं। खिलाड़ियों ने मांग पूरी होने की खुशी में छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंत्री श्री भगत ने ग्राम रोपाखार में सामुदायिक भवन एवं कमलेश्वरपुर से बगनखीपारा के मध्य सुपलगा सड़क का भूमिपूजन किया।

kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

8 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

8 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

9 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

9 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

9 hours ago