छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर : कैबिनेट मंत्री श्री अमरजीत भगत ने खिलाड़ियों को दी सौगात, 30 लाख की लागत से होगा खेल सुविधाओं का विस्तार

खेल महोत्सव पोस्टर का किया विमोचन
कमलेश्वरपुर से बगनखीपारा के मध्य सुपलगा सड़क का किया भूमिपूजन

अम्बिकापुर 16 सितंबर 2023

खेल महोत्सव पोस्टर का किया विमोचन

कैबिनेट मंत्री श्री अमरजीत भगत ने शनिवार को दौरा कर खिलाड़ियों को नई सौगात दी। विकासखंड मैनपाट में मंत्री श्री भगत ने ग्राम सिकरिया में स्थानीय फुटबॉल स्पर्धा में शामिल होकर खिलाड़ियों की मांगों को पूरा कर उनकी हौसलाअफजाई की। इसी कड़ी में उन्होंने खेल महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है और उनके कल्याण के लिए नई योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारंपरिक खेलों और स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने के छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की गई जिसका बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है। युवा और बच्चे इसमें बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि खेल प्रेमियों को मंच दिया जाएगा जिससे परम्परा और संस्कृति जीवित रहे। उन्होंने इस दौरान सीतापुर खेल महोत्सव पोस्टर का विमोचन किया। इसमें चार अलग-अलग खेल हैं, क्रिकेट, खो-खो, फुटबॉल और कबड्डी, हर खेल के लिए अलग-अलग विजेता इनाम राशि भी रखी गई है।
मंत्री श्री भगत ने खिलाड़ियों को दी 30 लाख रुपए के कार्यों की सौगात, बढ़ाया उत्साह-
मंत्री श्री भगत ने प्रदेश के विकास कार्यों को जनता से साझा किया गया। स्थानीय खेल स्पर्धा में विजेताओं को इनाम प्रदाय किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मांग को देखते हुए 30 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात दी। मंत्री श्री भगत ने बतौर पुरस्कार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी, और कहा कि इससे खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा और खिलाड़ी खेल में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही बनेया स्टेडियम के लिये दिए 30 लाख रूपये से इन कामों को पूरा कराया जायेगा। इसमें स्टेज व शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, स्टेडियम की सीढ़ी व दर्शक दीर्घा के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये, खेल मैदान के समतलीकरण व विकास के लिए 10 लाख रुपए शामिल हैं। खिलाड़ियों ने मांग पूरी होने की खुशी में छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंत्री श्री भगत ने ग्राम रोपाखार में सामुदायिक भवन एवं कमलेश्वरपुर से बगनखीपारा के मध्य सुपलगा सड़क का भूमिपूजन किया।

kgnews

Recent Posts

सरदार वल्लभभाई पटेल नि: शुल्क कोचिंग योजना का संभाग स्तर पर सुचारू रूप से करें संचालन : राज्यमंत्रीगौर

सरदार वल्लभभाई पटेल नि: शुल्क कोचिंग योजना का संभाग स्तर पर सुचारू रूप से करें संचालन : राज्यमंत्रीगौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्रीकृष्णा गौर ने कहा हैं कि लोक-कल्याणकारी योजनाओं के…

30 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर मिल रहे बीज और खाद, खरीफ की तैयारियों को मिली नई गति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर मिल रहे बीज और खाद, खरीफ की तैयारियों को मिली नई गति

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर कृषि आदान…

30 minutes ago
शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल

रायपुर पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के पी. एम. …

38 minutes ago
Raipur News: पंडरी कपड़ा मार्केट की सबसे पुरानी होलसेल दुकान से हटाया गया अवैध कब्जा

Raipur News: पंडरी कपड़ा मार्केट की सबसे पुरानी होलसेल दुकान से हटाया गया अवैध कब्जा

रायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ…

50 minutes ago
म.प्र. में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधारेगी एम्स की तकनीक

म.प्र. में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधारेगी एम्स की तकनीक

भोपाल  प्रदेश में जनजातीय क्षेत्रों से लेकर दूरदराज के गाँवों तक मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं…

55 minutes ago
सपेरा बस्ती के बच्चो ने खेली बाल अधिकारों पर सांप सीढ़ी

सपेरा बस्ती के बच्चो ने खेली बाल अधिकारों पर सांप सीढ़ी

रायपुर  राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की अध्यक्षता में तिल्दा-नेवरा…

1 hour ago