अब कलेक्टरों से छीना गया CMHO और सिविल सर्जन को प्रभार देने का अधिकार

ग्वालियर.
स्वास्थ्य महकमे ने अपना दो साल पुरान आदेश रद्द करने के साथ ही कलेक्टरों से सीएमएचओ और सिविल सर्जन की तैनाती का अधीकार भी छीन लिया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर सचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव ने इस संबध में आदेश जारी कर दिए है। नए आदेश के तहत अब क्षेत्रीय संचालक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सहित सहायक अधीक्षक के पद का प्रभार किसे दिया जाए यह फैसला अब खुद स्वास्थ्य महकमें का प्रशासकीय विभाग करेगा।

ये था दो साल पहले आदेश
24 फरवरी 2021 को स्वास्थ्य विभाग ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन की तैनाती को लेकर स्पष्ट आदेश जारी किया था। उस वक्त स्वास्थ्य विभाग के उपसचिव केड़ी त्रिपाठी ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी करते हुए जिले के सबसे सीनियर डॉक्टर को ही इन पदों पर तैनात करने के निर्देश दिए थे। आदेश में कहा गया था कि जिले में सीएमएचओ और सिविल सर्जन का पद खाली होने पर शासन और स्वास्थ्य संचालनालय स्तर से पोस्टिंग न होने तक कलेक्टर अपने स्तर से प्रभार देने की व्यवस्था करेंगे। सीएमएचओ व सिविल सर्जन का प्रभार जिले के सबसे वरिष्ठ विशेषज्ञ या जिला स्वास्थ्य अधिकारी को ही दिया जाएगा।

आदेश इसलिए हुआ रद्द
दो साल पुराने आदेश को रद्द किए जाने के पीछे प्रदेश में मनमर्जी से राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण ज्वाइंट डायरेक्टर, सीएमएचओ और सिविल सर्जन की अदला-बदली होना बताया जा रहा है। आदेश में स्पष्ट था कि अगर कलेक्टरों को कोई और कारण से सीनियर के बजाए जूनियर की पोस्टिंग करनी पडे़, तो पहले पूरे कारणों सहित स्वास्थ्य संचालनालय को अपना स्पष्ट अभिमत भेजना होगा। इस नियम का पालन नहीं होने पर कलेक्टरों से प्रभार देने का अधिकार छीन लिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…

9 hours ago
नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

10 hours ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

11 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

11 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

11 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

11 hours ago