जनता के आक्रोश में इंडी ने कैंसिल की भोपाल रैली : शिवराज

भोपाल.
विपक्षी दलों के गठबंधन द्वारा भोपाल में प्रस्तावित रैली रद्द किए जाने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा हमला बोला है और कहा है कि जनता के आक्रोश को देखते हुए इंडी की भोपाल रैली कैंसिल हुई है। वहीं जिनको लेकर आक्रोश है वे आक्रोश रैली निकाल रहे हैं। राजधानी में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, "जनता का आक्रोश देखकर उन्होंने इंडी की रैली कैंसिल कर दी। उनको पता था कि भोपाल में रैली होगी तो क्या होने वाला है..?’ लोग आक्रोशित थे। सनातन धर्म का अपमान किया गया है और मैडम सोनिया गांधी, राहुल बाबा ने अभी तक कोई जवाब नही दिया, दिग्गी और कमलनाथ भी कुछ नहीं बोल रहे हैं और इसी डर से रैली कैंसल कर दी।"

कांग्रेस की प्रस्तावित जन आक्रोश रैली को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, "अब देखो जनता जिनको आशीर्वाद दे रही है वह आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे और जिन्होंने जनता की सुविधा छीनी थी और जिनके खिलाफ आक्रोश है, वो आक्रोश यात्रा निकालेंगे। प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन 2019 में शुरू किया। कमल नाथ ने पानी नहीं पहुंचने दिया घरों में, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए किसानों के नाम नहीं पहुचाए कमलनाथ ने, प्रधानमंत्री आवास वापस लौटा दिए गए, स्टेट का शेयर नहीं दिया गया और मध्य प्रदेश की तो सारी योजनाएं बंद कर दी। इसको लेकर जनता में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है।"

चौहान ने कमलनाथ की पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोला और कहा, कमलनाथ ने संबल योजना बंद कर दी, भांजियों के लैपटॉप बंद कर दिए, साइकिल बंद कर दी, कन्या विवाह में विवाह का पैसा नहीं दिया, तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी, इसलिए जनता में आक्रोश है। यह जिनके खिलाफ आक्रोश है वह आक्रोश रैली निकाल रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Indi

Recent Posts

CG : हार्वेस्टर चालक से लूट, कम उम्र के लड़कों का गैंग पकड़ाया …

CG : हार्वेस्टर चालक से लूट, कम उम्र के लड़कों का गैंग पकड़ाया …

बिलासपुर। मोपका बायपास में सेंदरी के पास हार्वेस्टर चालक से मारपीट कर नगदी और मोबाइल…

5 minutes ago
CG : कांग्रेस नेता ने किया सुसाइड, जेल से छूटकर आया था कुछ दिन पहले ही …

CG : कांग्रेस नेता ने किया सुसाइड, जेल से छूटकर आया था कुछ दिन पहले ही …

कांकेर। शहर में पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली ने आत्मघाती कदम उठा लिया है. संजय…

15 minutes ago
CG : मिवान मोनेट स्टील प्लांट में बायलर फटा …

CG : मिवान मोनेट स्टील प्लांट में बायलर फटा …

रायपुर। आरंग स्थित मिवान (मोनेट) स्टील प्लांट में हादसा हुआ है। जहां बायलर फटने से…

22 minutes ago
CG : 5 जून को रायपुर में रोजगार मेला, नौकरी पाने दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर …

CG : 5 जून को रायपुर में रोजगार मेला, नौकरी पाने दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर …

रायपुर। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए 5 जून 2026 को रोजगार मेले…

26 minutes ago
मोहन यादव सरकार में बड़ा फेरबदल तय! 5-6 मंत्रियों की छुट्टी, कई नए चेहरों की होगी एंट्री

मोहन यादव सरकार में बड़ा फेरबदल तय! 5-6 मंत्रियों की छुट्टी, कई नए चेहरों की होगी एंट्री

भोपाल  मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिल्ली दौरों और केंद्रीय नेतृत्व से लगातार मुलाकातों के बाद…

31 minutes ago
पेंच टाइगर रिजर्व में अलर्ट! बाघों को बचाने के लिए 1500 कुत्तों को लगाई जा रही वैक्सीन

पेंच टाइगर रिजर्व में अलर्ट! बाघों को बचाने के लिए 1500 कुत्तों को लगाई जा रही वैक्सीन

छिंदवाड़ा  पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगे गांव के पालतू और आवारा कुत्तों…

43 minutes ago