जबलपुर
आम आदमी पार्टी इकाई मंडला के पदाधिकारियों ने नैनपुर में डेढ़ महीने से लगातार चल रहे नैनपुर को जिला बनाओ आंदोलन का समर्थन आंदोलन स्थल पर पहुंचकर किया है।
जारी विज्ञप्ति में संगठन के जिला सचिव चंद्रगुप्त नामदेव ने बताया है,कि नैनपुर को जिले का दर्जा जल्द से जल्द दिया जाए इस मांग को लेकर नैनपुर के आसपास अन्य विकासखंडों एवं विधानसभा क्षेत्रों की जनता भी मांग करते आ रही है। और तो और 2003 में सरकार ने नैनपुर को जिला बनाने घोषणा भी कर चुकी है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की सरकारें बनते आईं। बहरहाल नैनपुर जिला बनाये जाने का मापदंड पूरा करता है।
बावजूद इसके अब तक जिला नहीं बनाया जा सका है।जिसके कारण नैनपुर की जनता का विकास रुका हुआ है। इसी मांग को लेकर तमाम राजनीतिक संगठन, सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन, कर्मचारी संगठन का समर्थन प्राप्त कर नैनपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति डेढ़ महीने से आंदोलनरत है।
जिसका समर्थन शुक्रवार 15 सितंबर को आम आदमी पार्टी के द्वारा किया गया है। समर्थन करने पहुंचे पदाधिकारियों ने नैनपुर को जिला बनाने की मांग को जायज बताते हुए विश्वास दिलाया है,कि आम आदमी पार्टी की सरकार मध्य प्रदेश में बनने के बाद इस तरह की मांगों पर आम आदमी पार्टी की सरकार काम अवश्य करेगी। पार्टी की ओर से लोकसभा अध्यक्ष पी.डी. खैरवार, लोकसभा उपाध्यक्ष डी.डी. कुम्हरे एवं जिला सचिव चंद्रगुप्त नामदेव जायज मांग के समर्थन में शामिल हुए।
भवदीय
चंद्रगुप्त नामदेव।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…