सीएम शिवराज 22 सितंबर को महाकालेश्वर अन्न क्षेत्र, मेघदूत वन पार्किंग स्थल का लोकार्पण

उज्‍जैन

 मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का 20 सितंबर को उज्जैन आना स्थगित हो गया है। वे अब 22 सितंबर को आएंगे और महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग पर बने महाकालेश्वर अन्न क्षेत्र, मेघदूत वन पार्किंग स्थल का लोकार्पण करेंगे। 2250 कमरों का भक्त निवास, नया फेसिलिटी सेंटर-3 और नीमनवासा में प्लास्टिक क्लस्टर बनाने काे भूमि पूजन करेंगे। उनके कार्यक्रम में संभागीय आइटीआइ भवन और विक्रमादित्य शोध पीठ के नए कार्यालय का लोकार्पण भी जोड़ना प्रस्तावित किया है।

सूत्रों का कहना है सीएम, ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण 21 सितंबर को करेंगे। इसकी तैयारियों पर उनका फोकस अधिक होने से उज्जैन के कार्यक्रम को बदला गया है। इंदौर रोड स्थित मन्नत गार्डन (अब मेघदूत वन) वाली 2.2 हेक्टेयर मीन सरफेज पार्किंग स्थल बनाया है जहां सुविधाघर के साथ 466 कार, 230 बाइक-स्कूटर, 12 बसें और 20 ई-रिक्शा पार्क करने की सुविधा है।

स्थल का लोकार्पण

भविष्य में यहां रेस्टोरेंट और कुछ दुकानों का निर्माण भी किया जाना है, जिसका भूमि पूजन भी कार्यक्रम में कराने की तैयारी है। देवास रोड स्थित बिड़लाभवन में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ कार्यालय को शिफ्ट करने के लिए 4 करोड़ रुपये खर्च कर भवन को संवारा है।

मक्सी रोड पर 27 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च कर संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आइटीआइ) भवन बनाया है, जहां दो हजार विद्यार्थी विभिन्न ट्रेड में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर पाएंगे। मेघदूत वन के सामने 55 करोड़ रुपये खर्च कर 2250 कमरों का भक्त निवास और दान में प्राप्त राशि से बड़ा गणेश मंदिर के पास फेसिलिटी सेंटर-3 बनाया जाना है।

नीमनवासा में 1.31 हेक्टेयर जमीन पर प्लास्टिक क्लस्टर बनना हैं जहां 17 प्लास्टिक और उससे संबंधित इंडस्ट्री स्थापित होंगीं। इनकी स्थापना 10 से 12 माह लगने और 600 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।

भाजपा ने की बैठक, कहा- 700 करोड़ से अधिक की सौगात
सीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा के लोक शक्ति भवन में उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव, विधायक पारस जैन ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि लगभग 700 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री देंगे। उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छह करोड़ रुपये से सामाजिक न्याय परिसर में आठ हजार लोगों की बैठक क्षमता अनुरूप डोम बनाने, 50 लाख रुपये से सामुदायिक भवन बनाने और पांच करोड़ रुपये से एमआर-5 मार्ग पर स्पोट्र्स काम्प्लेक्स बनाने की स्वीकृति मिली है। इन कार्यों को शुरू कराने के लिए भी जल्द भूमि पूजन किया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

8 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

8 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

9 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

9 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

9 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

9 hours ago