रायपुर, 21 सितंबर 2023

 महिला समृद्धि सम्मेलन, जयंती स्टेडियम भिलाई नगर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी कार्यक्रम स्थल पहुंचेकार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ संस्कृति परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत राउत नाचा लोक नृत्य के साथ किया गयामुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर रहे हैं।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना आरंभ की गई। इसके हितग्राहियों से प्रियंका गांधी ने संवाद किया।उन्होंने महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रीपा में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली।उल्लेखनीय है कि रीपा के माध्यम से उद्यम के नये अवसरों को बढ़ावा मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अधोसंरचना के साथ उद्योग की गतिविधियां बढ़ रही हैं। प्रियंका गांधी को अपने पास पाकर महिलाएं खुश और उत्साहित दिख रही हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को गांधी ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया।इस अवसर पर उत्साही महिलाएं गांधी के साथ सेल्फी ले रही हैं। महिला समृद्धि सम्मेलन में अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण बन गया है। महिलाएं अपना काम गांधी को दिखा रही हैं।वे स्टाल्स का अवलोकन कर रही हैं और एक जगह उन्होंने अमारी फूल के रस के बारे में जानकारी ली।महिलाओं ने उन्हें संक्षेप में बताया कि इसका वे किस तरह उपयोग करती हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *