BU का दीक्षांत समारोह 26 सितंबर को, 27 स्टूडेंट्स ने समेट लिया गोल्ड

 भोपाल

बरतउल्ला विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 26 सितंबर को होगा। दीक्षांत समारोह में 191 विद्यार्थियों को राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा डिग्री एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। समारोह में यूजी-पीजी के कुल 27 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिलेंगे। इसमें 23 छात्राएं एवं 4 छात्र शामिल हैं। कार्यक्रम मिंटो हाल में आयोजित किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में पास आउट होने वाले विद्यार्थियों को डिग्री एवं मेडल दिए जाएंगे। बीयू का 85 फीसदी गोल्ड छात्राओं में नाम रहा। जिस पर कार्यपरिषद की बैठक ने मोहर लगा दी है। बैठक में दीक्षांत समारोह सहित विभिन्न मुद्दों को मंजूरी दी गई। ईसी ने विवि के चिकित्सा केन्द्र में कार्यरत अंशकालीन चिकित्सकों की सेवा अवधि बढ़ाने पर मोहर लगाई। वहीं, कई मामलों को अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए।

यह कार्यक्रम 26 सितंबर को मिंटो हाल में मंगलवार को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति एसके जैन, रजिस्ट्रार आईके मंसूरी सहित फैकल्टी एवं विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं, विवि के चिकित्सा केन्द्र के चिकित्सकों की सेवा अवधि 24 जून 2023 को समाप्त हो चुकी है। यहां पदस्थ दो एमबीबीएस अंशकालीन चिकित्सकों की सेवा अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया, इसे ईसी ने मंजूर कर लिया।

बीएससी बीएड और बीए कोर्स होंगे शुरू
ईसी के अध्यक्ष और कुलपति प्रो. सुरेश कुमार जैन द्वारा क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान महाविद्यालय द्वारा प्रस्तावित और एनसीटीई द्वारा स्वीकृत चार वर्षीय एकीकृत शिक्षा कार्यक्रम के तहत बीएससीबीएड और बीएबीएड कोर्सों को शुरू करने के लिए ईसी के समक्ष प्रस्ताव रखा गया। ईसी ने इसे मंजूर कर लिया, यह दोनों कोर्स अगले सत्र से शुरू किए जाएंगे।

यह मेडल इनके नाम
विधि विभाग की डीन प्रो. मोना पुरोहित केके शुक्ला मेमोरियल गोल्डमेडल अंकित उपाध्याय को देंगी। इसी तरह स्व. शिवनारायण सूर्यवंशी स्मृति गोल्डमेडल पुष्पांजलि बघेले को दिया जाएगा। सीताराम जिंदल फाउंडेशन न्यू दिल्ली द्वारा इंजीनियरिंग में सतेंद्र तिवारी, एमबीए में अवनी जैन और फार्मेसी में अभिलाषा कुमार को दिया जाएगा।  

यूजी में गोल्ड मेडल
मैनेजमेंट-समृद्धि राजौरिया, लॉ-अंकित उपाध्याय, इंजीनियरिंग-पुष्पांजलि बघेले, टेक्नोलॉजी-अभिलाषा कुमारी, फिजिकल एजुकेशन-बृजबाला दांगी, आर्ट एंड सोशल साइंस- प्रितिका दुबे, कामर्स-निवेदिता कुलश्रेष्ठ, साइंस एंड लाइफ  साइंस-प्रियंका सोनी, एजुकेशन-थानेशा एय्यैर, होमसाइंस-पूजा मौर्य, पीजी में गोल्ड, आर्ट-बतुल अजर रिजवी, कामर्स-अफरोज शाह, एजुकेशन-शिवानी तिवारी, होमसाइंस-रोहिनी चैरसिया, लॉ-शैफाली ठाकुर, लाइफ साइंस-सना खाना, मैनेजमेंट-अवनी जैन, साइंस-श्रद्धा बदरेचा, सोशल साइंस-वीना जैन और प्रीति बाला, इंजीनियरिंग-नितिका पांडेय, टेक्नोलॉजी-पूजा गुप्ता, फिजिकल एजुकेशन-अंजलि पटेल।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : रायपुर निगम में विशेष सामान्य सभा की बैठक शुरू …

CG : रायपुर निगम में विशेष सामान्य सभा की बैठक शुरू …

रायपुर। रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक चल रही है। मानसून के…

7 minutes ago
स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात: CM साय करेंगे नए मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात: CM साय करेंगे नए मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल…

10 minutes ago
CG : तीजन बाई को ललित कला अकादमी समूह ने श्रद्धांजलि अर्पित की …

CG : तीजन बाई को ललित कला अकादमी समूह ने श्रद्धांजलि अर्पित की …

भिलाई। पद्मविभूषण तीजन बाई की मृत्यु पर ललित कला अकादमी छत्तीसगढ़ समूह से जुड़े हुए…

12 minutes ago
मध्य प्रदेश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य, मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव बने मेंबर

मध्य प्रदेश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य, मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव बने मेंबर

भोपाल  मध्य प्रदेश वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत अपने वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने…

23 minutes ago
CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

रायपुर। कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम रायपुर के मार्गदर्शन में पिछले…

37 minutes ago
CG : डॉक्टर को तांत्रिक ने लगाया 40 लाख का चूना, भाई की मौत का राज जानने ठगी का शिकार …

CG : डॉक्टर को तांत्रिक ने लगाया 40 लाख का चूना, भाई की मौत का राज जानने ठगी का शिकार …

रायपुर। रायपुर में एक तांत्रिक द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है।…

42 minutes ago