बांधवगढ़ में हाथी महोत्सव शुरू, 7 दिन गजराज उड़ाएंगे मौज

उमरिया

विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ नेशनल पार्क में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हाथी महोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। यह महोत्सव 21 सितंबर से 27 सितंबर तक सात दिवसीय रहेगा। इस दौरान हाथियों की सेवा की जाएगी।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला परिक्षेत्राधिकारी एवं पर्यटन प्रभारी रंजन सिंह परिहार ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हाथी महोत्सव का आयोजन ताला गेट में किया जाना है। उक्त कार्यक्रम में सुबह हाथियों को नहला कर  बारडीं के तेल से मालिश कर चंदन टीका से सजाया जाता है फिर उन्हें अनेक प्रकार फल खिलाए जाते हैं। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 21 सितंबर सुबह 9 बजे से हाथी महोत्सव का आयोजन किया जाना है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 14 हाथी हैं जो अलग-अलग कैंपों में निवासरत हैं। ये सभी हाथी महोत्सव में सात दिवस एक साथ रहकर मौज मस्ती करेंगे और यह महोत्सव 21 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगा। सात दिनों तक हाथियों की सेवा की जाएगी।

महोत्सव के दौरान हाथियों को फल, रोटियां, नारियल, मक्का सहित गुड़ और नाना प्रकार के व्यंजन खिलाए जाते हैं। हाथियों से इस महोत्सव में सात दिवस तक किसी भी प्रकार का काम नहीं लिया जाता है और वह आराम फरमाते हैं। उक्त महोत्सव में मुख्य अतिथि, जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह, शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा, उमरिया कलेक्टर बुद्धेश बैध्य, जिले के पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, शहडोल सीसीएफ एवं  प्रभारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया केएलएल उईके, डिप्टी डायरेक्टर लवित भारती, सहायक संचालक सुधीर मिश्रा, एसडीओ मराठा, एसडीओ निमामा एवं समस्त परिक्षेत्र के परिक्षेत्राधिकारी, कर्मचारियों, होटल संचालक, गाइड, ड्राइवर एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में गुरुवार दोपहर 2 बजे शुभारंभ किया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

1 hour ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

1 hour ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

2 hours ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

2 hours ago
पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

3 hours ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

3 hours ago