क्राइम

CG : बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड से किया दुष्कर्म, 2 दिनों तक पार्किंग में लूटते रहे अस्मत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां नाबालिग लड़की के बॉयफ्रेंड ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर दो दिनों तक अपनी ही महबूबा से दुष्कर्म करते रहे। आरोपियों ने इस घटना को जयस्तंभ चौक स्थित एएसपी ऑफिस के नीचे मल्टीलेवल पार्किंग में अंजाम दिया गया। सबसे बड़ी बात ये है कि इस जगह पर लोगों का हर दम आना जाना लगा रहता है, इसके बाद भी किसी को मामले की भनक नहीं लगी। घटना के बाद नाबालिग डरी-सहमी घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिवार वालों ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार, 17 साल की युवती रायपुर की रहने वाली है। बीते दिनों 18 सितंबर को बॉयफ्रेंड सिकंदर जैन ने युवती को नौकरी लगवाने के बहाने बुलाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं दूसरे दिन 19 सितंबर को उसके हैवान दोस्तों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक स्थित एएसपी ऑफिस नीचे नाबालिग के साथ दरिदों ने दो दिनों तक दुष्कर्म करते रहे, जहां से अधिकारी रोज ऊपर आना-जाना करती हैं। इसके बावजूद बेखौफ दरिदों ने वारदात को अंजाम दिया है।

पार्किंग में खड़ी गाड़ी में दुष्कर्म 
बताया जाता है कि बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने मिलकर युवती के साथ मल्टीलेवल पार्किंग के गार्ड रूम और पार्किंग में खड़ी कार के अंदर घटना को अंजाम दिया है। सिकंदर जैन पहले शारारिक शोषण किया। उसके बाद आरोपी ने उस बात को किसी की नहीं बताने के लिए डराया धमकाया। इस दौरान आरोपी के दोस्त भी पहुंच गए। लड़की को देखकर दरिदों की नियत खराब हो गई। बॉयफ्रेंड के दोस्त गौरव राज आठिया और अविनाश बेहरा युवती को पार्किंग में खड़ी कार में ले गए। वहां पर दोनों ने दरिंदगी की। 

तीनों आरोपी गिरफ्तार
पूरे वारदात ने शामिल एक आरोपी गौरव राज आठिया बैंक में काम करता है, जो अक्सर दारू पीने के लिए वहां आता रहता था। इस दौरान बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दोस्तों ने 17 साल की नाबालिग लड़की साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले में गोल बाजार थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला आया था। पुलिस ने उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

kgnews

Recent Posts

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…

13 minutes ago
CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…

21 minutes ago
CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन…

25 minutes ago
16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

29 minutes ago
सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली…

40 minutes ago
CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार…

49 minutes ago