आयुष्मान योजना के 5 वर्ष हुए पूरे

सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में मनाया जायेगा आयुष्मान भारत निरामयम दिवस
15 लाख हितग्राहियों को 4 हजार 700 करोड़ रूपये का उपचार

भोपाल

वर्ष 2018 में शुरू हुई आयुष्मान योजना 5 वर्ष पूरे कर रही है। पिछले 5 वर्षों में प्रदेश में आयुष्मान योजना में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। प्रदेश के एक करोड़ 8 लाख चिन्हित पात्र परिवारों के 4 करोड़ 70 लाख हितग्राही में 74 प्रतिशत हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। प्रदेश के 99 प्रतिशत से अधिक परिवारों में कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बन गया है। आयुष्मान कार्डधारक को एक वर्ष में 5 लाख रूपये तक का उपचार आयुष्मान से संबद्ध अस्पतालों में करवाने की पात्रता होती है।

प्रदेश में योजना में 1022 चिकित्सालय संबद्ध हैं। इनमें 494 शासकीय और 528 निजी चिकित्सालय हैं। पात्र हितग्राहियों के लिये संबद्ध चिकित्सालयों में 136 प्रकार के उपचार का पैकेज हैं। प्रदेश के 156 चिकित्सालयों में डायलिसिस और 11 केन्द्रों पर नि:संतानता के उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

 

 

योजना के प्रारंभ से अब तक 15 लाख आयुष्मान कार्डधारकों को लाभान्वित किया गया है। इनके उपचार पर 4 हजार 700 करोड़ रूपये की राशि व्यय की गई है। वर्तमान में रोजाना लगभग 3500 हितग्राही योजना में उपचार प्राप्त कर रहे हैं। योजना में किये गये उपचार में विशेष रूप से गुर्दा प्रत्यारोपण, बोन मेरो ट्रांसप्लांट, कैंसर उपचार और ह्रदय रोग उपचार आदि शामिल हैं।

 

 

आयुष्मान योजना के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 सितम्बर 2023 को सभी जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक, प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केन्द्रों में आयुष्मान भारत निरामयम दिवस मनाया जायेगा। इसमें अनेक गतिविधियाँ की जायेगी। जन-प्रतिनिधियों, आयुष्मान हितग्राहियों और मीडिया के साथ योजना के संबंध में परिचर्चा, संवाद और कार्यशाला होगी। नागरिकों को योजना के बारे में जानकारी दी जायेगी। योजना को जनता तक पहुँचाने के लिये पेंटिंग, रंगोली आदि प्रतियोगिताएँ भी होंगी। साथ ही पीवीसी आयुष्मान कार्ड का वितरण और ई-केवायसी कराना भी सुनिश्चित किया जायेगा। जिन हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे और कार्यक्रम में पहुँचने वाले नागरिकों की आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा आई.डी.) भी बनाई जायेगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

2 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

2 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

2 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

3 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

3 hours ago