गिरिडीह
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के करोड़पति कारोबारी मनोज जैन के 23 वर्षीय पुत्र हिमांशु जैन मुनि बनेंगे। हिमांशु बीए के स्टूडेंट हैं। इसे पहले करोड़ों के जॉब पैकेज और सांसारिक सुख त्यागने वाली यूपी की फैशन डिजायनर विदिशा जैन भी गिरिडीह के सम्मेद शिखर मधुबन में जैन साध्वी बन चुकी हैं।

सम्मेद शिखर मधुबन में अब तक कई युवा कारोबारी दीक्षा लेकर जैन मुनि बन चुके हैं। मनोज 10 दिन से गिरिडीह के बड़ा चौक स्थित दिगंबर जैन मंदिर में जैन मुनि 1008 विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में हैं। वह जैन मुनि बनने के विधि-विधान से निपुण हो रहे हैं।

हिमांशु जैन 23 अक्टूबर को सांसारिक सुख त्याग कर विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में उत्तर प्रदेश के बागपत में जैन मुनि की दीक्षा लेंगे। हिमांशु की मां मधु जैन गृहणी है। हिमांशु की भिंड में साल 2019 में विशुद्ध सागर महाराज से भेंट हुई थी। इस भेंट में ही हिमांशु ने जैन मुनि बनने की इच्छा जताई। तब विशुद्ध सागर महाराज ने लगातर दो साल तक ब्रह्मचर्य का पालन करने का सुझाव देते हुए कहा था कि इसके बाद ही उन्हें जैन मुनि की दीक्षा प्रदान की जाएगी। वो जैन मुनि का स्वरूप हासिल कर सकेंगे।

 

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *