कानपुर में  चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का गांव की विवाहिता से पुराना संबंध चल रहा था। सोमवार देर रात विवाहिता ने अपनी एक सहेली के साथ परिचय कराने के लिए अपने प्रेमी को बुलाया था। यहां प्रेमी द्वारा जबरन अपनी प्रेमिका की सहेली से संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। इसी दौरान प्रेमिका की सहेली ने युवक का गुप्तांग काट लिया, जिससे वह बुरी तरह हो गया। आनन फानन में युवक को सीएचसी चौबेपुर में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर संजय पांडे ने बताया कि घायल को उपचार के लिए कानपुर रेफर किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *