मुख्यमंत्री चौहान ने विश्व पर्यटन दिवस पर प्रदेश-वासियों को दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यटन दिवस पर प्रदेश-वासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आध्यात्मिक ऊर्जा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देश का हृदय प्रदेश, मध्यप्रदेश ऐतिहासिक स्थलों का केंद्र है। विश्व प्रसिद्ध सांची, भीमबैठका, खजुराहो, कान्हा और बांधवगढ़ नेशनल पार्क, पचमढ़ी, ओरछा, मांडू, चित्रकूट और भोपाल सहित मध्यप्रदेश के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों को अप्रतिम आनंद की अनुभूति करवाते हैं। उज्जैन और ओंकारेश्वर आध्यात्मिक पर्यटन के विशेष केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। इसके साथ ही ओरछा में रामराज लोक सहित प्रदेश में कई ऐसे लोक बनेंगे, जो पर्यटन विकास के साथ स्थानीय लघु उद्यमियों की आर्थिक दशा में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। प्रदेश में इस वर्ष पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने पर्यटन दिवस पर देश, प्रदेश और विश्व के पर्यटन प्रेमियों से आह्वान किया है कि वे मध्यप्रदेश पधारें और पर्यटन का भरपूर आनंद प्राप्त करे। मुख्यमंत्री चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि पर्यटक मध्यप्रदेश से सुखद एवं अविस्मरणीय यादें लेकर लौटेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण

रायपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

23 minutes ago
तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन

तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन

रायपुर सुकमा जिले में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक…

28 minutes ago
बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

रायपुर  प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के सकारात्मक…

43 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए दो दिवसीय सेमीनार सम्पन्न

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए दो दिवसीय सेमीनार सम्पन्न

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वित्तीय प्रशासन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाने की दिशा…

48 minutes ago
इंदौर में मानसून का धमाका, अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर

इंदौर में मानसून का धमाका, अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर

इंदौर प्रदेश में अब तक सर्वाधिक वर्षा वाले जिलों में देवास के साथ इंदौर अव्वल…

53 minutes ago
राजगढ़ में बाल विवाह पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों की शादी कराने के आरोप में 16 लोगों पर केस

राजगढ़ में बाल विवाह पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों की शादी कराने के आरोप में 16 लोगों पर केस

 राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका और नाबालिग युवक का विवाह कराने…

56 minutes ago