जागेश्वरी माता मंदिर लोक विकसित किया जायेगा : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री चौहान ने चंदेरी में लाड़ली बहना सम्मेलन को किया संबोधित
मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवासीय योजना के तहत दो हजार पट्टों का वितरण

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चंदेरी के ऐतिहासिक जागेश्वरी माता मंदिर में जागेश्वरी माता मंदिर लोक बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान आज अशोकनगर जिले की चंदेरी तहसील में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अशोक नगर और चंदेरी क्षेत्र के विकास के लिये पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। किसानों के लिये सूखे के संकट में हर संभव मदद की जायेगी। राज्य सरकार उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। उन्हें सर्वे कराकर जल्द राहत राशि वितरित की जाएगी।

इस अवसर पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद के.पी. यादव सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, लाड़ली बहनें और बड़ी संख्या में आम-जन उपस्थित थे।

मैं जनता से दूर नहीं रह सकता हूँ : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमने जनता के कल्याण की योजनाओं को लागू किया है। पिछली सरकार ने हमारी कई योजनाएं बंद कर दीं थी। हमारी सरकार ने कन्यादान योजना, तीर्थ दर्शन योजना जैसी जन-कल्याणकारी योजनाओं को फिर से शुरू किया है। बहनों के दुख दर्द दूर करने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूँ। मेरे मन में विचार आया कि बहनों को साल में एक बार पैसा देने से काम नहीं चलेगा। हर महीने एक हजार रुपए उनके बैंक खातों में डालूंगा। यह राशि एक हजार से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी है। धीरे-धीरे लाड़ली बहनों के खातें में यह राशि बढ़ाकर तीन हजार कर दी जाएगी। बहनों के सारे दु:ख दूर कर दिए जाएंगे।

मैंने बहनों को पैसा नहीं दिया, उनका सम्मान बढ़ाया है

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एक नई सामाजिक क्रांति है। बहनों को पैसा नहीं दिया, उनका सम्मान, इज्जत और मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे पात्र लोगों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाकर दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश की धरती पर किसी भी गरीब को बिना जमीन के नहीं रहने देंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहनों और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की बहनों को अब रसाई गैस 450 रुपए में दी जाएगी। जिन लाड़ली बहनों के नाम रसोई गैस नहीं है, उनके पति के नाम पर दर्ज सिलेंडर बहनों के नाम ट्रांसफर किया जाएगा।

बेटा-बेटियों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गरीब और ग्रामीण बच्चों के लिए निजी स्कूलों से भी बेहतर सीएम राइज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पांचवी और आठवीं पास करके दूसरे गांव जाने वाले बच्चों को साइकिल, बारहवीं में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और अपनी शाला में टॉप करने वाले तीन-तीन छात्र-छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेडिकल, आईआईटी, इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की फीस राज्य सरकार भरवाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हर घर में परिवार के एक सदस्य को रोजगार देंगे।

चंदेरी को 50 बिस्तर के अस्पताल की सौगात

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने महिलाओं के हित में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाकर अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने चंदेरी में आज चंदेरी को 50 बिस्तर के अस्पताल की सौगात दी है। चंदेरी क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व है। यहां का किला और साड़ी विश्व में प्रसिद्ध हैं। चंदेरी में राजघाट परियोजना से पीने का पानी पहुंचाया है। मध्यप्रदेश में बेटियां बोझ नहीं वरदान हैं। मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश में महिलाओं, बेटा-बेटियों, किसानों, युवाओं, गरीबों सहित सभी वर्गों के हित में काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवासीय योजना के तहत दो हजार पट्टे वितरित किए गए।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

8 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

8 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

9 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

9 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

9 hours ago