गायत्री मंदिर में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

गायत्री परिवार सनातन धर्म की सेवा लगातार कर रहा है : मंत्री शुक्ल

भोपाल

जनसम्पर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गायत्री मंदिर परिसर रीवा में 12 लाख रूपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक लगाने तथा शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री शुक्ल ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा ने सनातन धर्म को नई दिशा दी। उनकी विरासत को गायत्री परिवार आगे बढ़ा रहा है। गायत्री परिवार सनातन धर्म की लगातार सेवा कर रहा है।

क्षमा वाणी पर्व के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री शुक्ल

जैन समाज की सात्विकता एवं सादगी से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जैन समाज के क्षमा वाणी पर्व के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जैन समाज की सात्विकता, सादगी एवं सदचरित्र से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। यह समाज आरोप कम लगाता है क्षमा ज्यादा मांगता है। उन्होंने कहा कि इस समाज में क्षमा मांगना सर्वोपरि है। क्षमा मांगने के लिए व्यक्ति का दिल भी बहुत बड़ा होना चाहिए।

कार्यक्रम में मंत्री शुक्ल ने जैन समाज की नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जैन समाज के संतों में त्याग की पराकाष्ठा है। इस समाज के सिद्धांतों को अंगीकार कर जीवन को सफल बनाया जा सकता है। समाज की सदगति की प्रेरणा लेकर चलने से कठिन राह आसान हो जाती है। शुक्ल ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज तो स्वयं धरती पर भगवान हैं। इस मंदिर में आकर मन प्रफुल्लित व सदाचरण से भर जाता है। उन्होंने समाज की समस्याओं व मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया। शुक्ल ने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देते हुए अपेक्षा की कि वह सभी मिलकर समाज के विकास के लिए कार्य करेंगे। शुक्ल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र जैन, राजेश सिंघई, अतुल जैन, केसी जैन सहित जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

17 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

17 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

17 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

17 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

17 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

17 hours ago