वन्य प्राणियों की सुरक्षा और संवर्धन के लिये युवा पीढ़ी में जागरूकता अभियान कारगर : वन मंत्री डॉ. शाह

राज्य स्तरीय वन्यप्राणी सप्ताह 2023 का शुभारंभ

भोपाल

राज्य स्तरीय वन्य प्राणी सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि वन्य प्राणियों की सुरक्षा और संवर्धन के लिये युवा पीढ़ी में जागरूकता के लिये अभियान कारगर होगा। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की विहार वीथिका में राज्य स्तरीय वन्य प्राणी सप्ताह का शुभारंभ प्रतीकात्मक पेंटिंग बनाकर किया गया। वन मंत्री ने डब्ल्यू,डब्ल्यू,एफ इंडिया द्वारा विहार वीथिका में शिकारी पक्षियों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। डॉ. शाह ने "भोपाल बर्डस" हेंडबुक का विमोचन भी किया। मो. खालिक एवं डॉ. संगीता राजगीर, के द्वारा "भोपाल बर्डस" हेंडबुक तैयार की गई।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा स्वच्छता की शपथ गृहण की गई। लगभग 800 प्रतिभागियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया गया। वन विहार में राज्य स्तरीय फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई।

राज्य स्तरीय वन्यप्राणी सप्ताह 2023 हेतु वन विभाग की विभिन्न शाखाओं जैसे ईको टूरिज्म बोर्ड, सामाजिक वानिकी, जैव विविधता बोर्ड, बांस मिशन के साथ-साथ अन्य संस्थाओं जैसे क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय द्वारा भी प्रदर्शिनी लगाई गई है। उक्त प्रदर्शिनी के अवलोकन के लिये दिनांक 01 से 07 अक्टूबर 2023 तक विद्यालयीन छात्र/छात्राओं के निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा।

02 अक्टूबर 2023 के कार्यक्रम

2 अक्टूबर को प्रातः 6.00 बजे से 8.30 बजे तक पक्षी अवलोकन एवं जैव विविधता शिविर का आयोजन किया जायेगा। प्रातः 7.00 बजे से 9.00 बजे तक जन जागरूकता के लिये “रन फॉर वाईल्डलाईफ प्रोटेक्शन“ दौड़ का आयोजन किया जायेगा, जो वन विहार के प्रवेश द्वार क्र. 2 से प्रारंभ होकर भदभदा चौराहा, डिपो चौराहा, स्मार्ट सिटी तिराहा, जनजातीय संग्रहालय, मानव संग्रहालय, बोट क्लब होते हुये वन विहार के प्रवेश द्वार क्र. 1 पर समाप्त होगी। प्रातः 7.00 बजे से कक्षा 6वीं से 12वीं एवं खुले वर्ग हेतु “वन विहार थीम“ पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रातः 9.00 बजे से 11.00 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें कक्षा 5वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों को ’’वन्यप्राणीं“ विषय पर तथा खुले वर्ग हेतु ’’वन्यप्राणी एवं पारिस्थतिक तंत्र“ विषय पर विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में रंगोली प्रतियोगिता होने के कारण दिनांक 02.10.2023 को प्रातः 6.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक वन विहार में गेट क्र. 2 से स्नेक पार्क तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

इस अवसर पर जे.एन. कांसोटिया, अपर मुख्य सचिव, वन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रमेश कुमार गुप्ता, डॉ. अभय कुमार पाटिल, प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य वन विकास निगम, पुष्कर सिंह, प्रबंध संचालक, म.प्र.राज्य लघुवनोपज सहकारी संघ मर्यादित, असीम श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक, डा. अतुल श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना एवं वन भू अभिलेख) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शालाओं के शिक्षक एवं विद्यार्थीगण, उनके अभिभावक एवं मीडियाकर्मी भी उपस्थित रहे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…

23 minutes ago
नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

1 hour ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

2 hours ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

2 hours ago
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जगदलपुर/रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित सन्डे ऑन…

3 hours ago
CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

गरियाबंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

3 hours ago