मनीष गौतम के नेतृत्व में शामिल हुए खिलाड़ी व प्रशिक्षक राजनांदगांव। राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ द्वारा झीरम घाटी के शहीदों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में गत एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष मनीष सिंह गौतम के मार्गदर्शन और नेतृत्व में राजनांदगांव शहर से भी विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी शामिल हुए। इस अवसर पर मनीष सिंह गौतम के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों का राजीव भवन रायपुर में सम्मान किया गया। इस आयोजन में परिवहन व्यवस्था के लिए मनीष गौतम ने महापौर हेमा देशमुख का आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम में प्रदेश भर से खिलाडिय़ों व प्रशिक्षकों ने शिरकत की। इस अवसर पर खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन द्वारा मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष मनीष सिंह गौतम हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं, जिनके कुशल नेतृत्व में 45 से 50 खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को राजीव भवन रायपुर ले जाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का जिन्होंने प्रतिनिधित्व किया था, उन्हें मेडल और सम्मानपत्र देकर कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजनांदगांव से कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के सदस्य तामेश्वर बंजारे, पंकज सिंह गौतम, अरविंद रजक शामिल हुए। जिन खिलाडिय़ों और प्रशिक्षको का सम्मान किया गया, उनके नाम इस प्रकार हैं- अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी- गीता यादव (अंतरराष्ट्रीय सिल्वर मेडलिस्ट), बबीता तिग्गा (अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट), रिया प्रमोद कुंनघाडकर (अंतर्राष्ट्रीय मेडलिस्ट), दीपशिखा एक्का (जूनियर व सीनियर नेशनल मेडलिस्ट), डिंपल धोबी (वल्र्ड गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट), करिश्मा मीणा (एशियन स्कूल गेम्स मेडलिस्ट, सीबीएसई क्लस्टर गोल्ड मेडलिस्ट), पूर्णिमा मांडवी (जूनियर सीनियर नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट), प्रिया गोस्वामी (जूनियर सीनियर खेलो इंडिया नेशनल मेडलिस्ट), बबीता तिग्गा (इंडियन गेम चैंपियनशिप, सीबीएसई क्लस्टर गोल्ड मेडलिस्ट), प्रीति मेंस (यूथ गेम नेशनल ऑल, इंडिया इंटर साइट टूर्नामेंट मेडलिस्ट), मोनू सिन्हा (खेलो इंडिया सीनियर नेशनल, सीबीएसई क्लस्टर मेडलिस्ट), कुणाल शर्मा (स्कूल गेम्स ऑस्ट्रेलिया, सीनियर नेशनल मेडलिस्ट), अरविंद रजक (राष्ट्रीय खिलाड़ी)।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *