राजनांदगांव. 2 अक्टूबर। जिला सतनामी सेवा समिति पं.क्र. 5041 जी.ई. रोड राजनांदगांव प्रधान कार्यालय परिसर में नवनिर्मित मिनीमाता सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ।   इस लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान. डॉ. शिव कुमार डहरिया, मंत्री नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग छ.ग. शासन भुनेश्वर बघेल विधायक डोंगरगढ़, धनेश पाटिला, अध्यक्ष अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम छ.ग., श्रीमती हेमा देशमुख महापौर नगर पालिक निगम, जितेन्द्र मुदलियार अध्यक्ष युवा आयोग छ.ग. शासन, शोभाराम बघेल, श्रीकिशन खंडेलवाल, पप्पू धकेता, पंकज बांधव, भागवत साहू, मधुकर बंजारे, पारस वर्मा आदि के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शिव कुमार डहरिया के सतनाम भवन आगमन पर जिला सतनामी सेवा समिति के अध्यक्ष सूर्यकुमार खिलारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनंदन में समाज के पदाधिकारीगण, संरक्षक सदस्य चैनदास बांधव, प्रो. जी.पी. रात्रे, सूर्य कुमार खिलारी अध्यक्ष जिला सतनामी सेवा समिति, श्रीमती सुलोचना मारकंडे, विजयराय, डॉ. थानेश्वर पाटिला, पी.आर. देशलहरे, आर.आई सोनवानी, अजय मारकंडे, शिशुपाल भारती पूर्व अध्यक्ष लोकनाथ भारती, अमित देशलहरे, खुमान देशलहरे, श्रीमती उत्तरा कुर्रे, आत्माराम रात्रे, मनहरण लहरे, गिरजू देशलहरे, गोपीचंद गायकवाड़, श्रीमती अंजू बंजारे, श्रीमती प्रतिमा बंजारे, सुश्री शोभा गेण्ड्रे, श्रीमती चंद्रकला सवई, सुन्दरलाल चतुर्वेदी, भोज बंजारे, राजेन्द्र भारती आदि ने अतिथिद्वय का पुष्प गुच्छ आदि से स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर मिनीमाता के तैलचित्र पर अतिथियों के द्वारा माल्र्यापण किया। साथ ही नंदई चौक में मॉडल जैतखाम के लिए 25 लाख का भूमिपूजन, सुकुलदैहान मंगल भवन में निर्माण हेतु 23 लाख का भूमिपूजन भी किया गया। मंत्री शिव कुमार डहरिया ने समाज के प्रबुद्धजन, महिला युवा वर्ग को संबोधित करते हुए कहा। समाज और व्यक्ति को हमेशा अपने मौलिक अधिकारों, संविधान की रक्षा के लिये संगठित रहना और शिक्षित होना जरूरी है। बाबा गुरूघासीदास जी के  बताये हुए सात उपदेशों को प्रत्येक व्यक्ति को अपनाना चाहिए इससे जीवन सरल और सुगम हो जाता है। मानवता, समानता पे्रम, भाईचारा, समरसता, सत्य, अहिंसा, जीवहत्या पाप, नशापान मत करो, सादा जीवन उच्च विचार, मानव कल्याण का संदेश दिया है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भारत के संविधान में अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति को अधिकार भारत के संविधान में दिया। वह हमारा मौलिक अधिकार है। वर्तमान में केन्द्र शासित भाजपा का सरकार इन मौलिक अधिकारों को काटने में लगा है। ऐसे नेताओं से हमें सावधान रहना होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम को विशेष रूप से सहयोग प्रदान करने में श्री मलखम कोसरे, फिरंता कौशिक, नंदलाल बंधे, संजय कुमार कुर्रे, संदीप सिरमौर, युवराज ढिंढी, बरसन देशलहरे, कृष्ण कुमार खरे, शंकर देशलहरे, अमित खरे, कांतिलाल टंडन, कुलदीपक टंडन, खिलेश्वर बंजारे, पारस चंदनिया, लक्ष्मी पात्रे, नरेन्द्र राय, श्रीमती नीतू खरे, श्रीमती समारिन जोशी, श्रीमती गंगा सोनवानी आदि ने विशेष सहयोग किया। उक्त जानकारी जिला सतनामी सेवा समिति के मीडिया प्रभारी तामेश्वर बंजारे ने दी।   समाचार रूप में नि:शुल्क प्रकाशन हेतु।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *