दिव्यांग मोहन सिंह को उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिया गया राज्यस्तरीय स्व. देवी प्रसाद शर्मा 2020-21 पुरुस्कार

शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद समर्पित भाव के साथ प्रतिबद्ध कर्तव्यनिष्ठा, सभी के लिए प्रेरणा : राज्य मंत्री परमार

भोपाल

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने आज मंत्रालय में उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए सहकारिता विभाग, मंत्रालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहन सिंह को "स्व. देवी प्रसाद शर्मा 2020-21 पुरुस्कार" दिया। मोहन सिंह को उनकी शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद समर्पित भाव के साथ समयबद्ध एवं प्रतिबद्ध कर्तव्यनिष्ठा के लिए वर्ष 2020-21 का यह पुरुस्कार दिया गया। उन्हें पुरुस्कार स्वरूप एक लाख रुपए राशि का चेक एवं प्रमाण-पत्र भी दिया गया।

राज्य मंत्री परमार ने मोहन सिंह को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परमार ने कहा कि मोहन सिंह ने शारीरिक कमजोरी का कर्तव्य पर प्रभाव न पड़ने का प्रत्यक्ष प्रमाण दिया है। उनकी समर्पण भाव से निरंतर कार्य करने की यह निष्ठा, सभी के प्रेरणा का कार्य करेगी। परमार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को "स्व. देवी प्रसाद शर्मा पुरुस्कार" के सृजन लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा यह पुरुस्कार कि मुख्यमंत्री चौहान की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, शिव चौबे एवं रमेशचंद्र शर्मा सहित मंत्रालयीन अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान द्वारा स्वर्गीय देवी प्रसाद शर्मा की स्मृति में की गई पुरस्कार की घोषणा के अनुपालन में राज्य शासन द्वारा प्रदेश के शासकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उत्तम कार्यों के लिए "स्व. देवी प्रसाद शर्मा" पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2017 से की गई है। इस पुरस्कार का उद्देश्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उत्तम कार्य के लिए प्रोत्साहित करना है। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों में कार्य के प्रति लगनशीलता, समय की पाबंदी, आचरण, व्यवहार, आज्ञाकारिता, कार्यालय में उपस्थिति, अतिरिक्त कार्य लेने के प्रति तत्परता, सौंपे गए कार्य को करने की समझ और योग्यता, स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिये किए गए उत्तम कार्यों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार दिए जाने वाले वर्ष के ठीक पूर्व के वित्तीय वर्ष में किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य स्तरीय है और इसके अंतर्गत एक लाख रुपए की राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

27 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…

29 minutes ago
शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर. प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पद्म विभूषण से सम्मानित, विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…

33 minutes ago
CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…

40 minutes ago
भोपाल नवाब की बेगम की 30.55 एकड़ जमीन बेचने का मामला गरमाया, शत्रु संपत्ति विवाद में EOW को नई शिकायत

भोपाल नवाब की बेगम की 30.55 एकड़ जमीन बेचने का मामला गरमाया, शत्रु संपत्ति विवाद में EOW को नई शिकायत

भोपाल तत्कालीन भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी आफताब जहां बेगम…

43 minutes ago
CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

43 minutes ago