भोपाल

चंदेरी साड़ियों के लिये विख्यात चंदेरी शहर अब चंदेरी महोत्सव के जरिये देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाएगा। महोत्सव के आयोजन से चंदेरी की समृद्ध संस्कृति पूरे देश और दुनिया के सामने आएगी।

इंडियन आइडियल फेम एवं बॉलीवुड सिंगर हेमंत बृजवासी की संगीतमय प्रस्तुति के साथ चंदेरी महोत्सव का आगाज हुआ। चंदेरी महोत्सव के शुरुआत पांच दिनों तक लोक कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, ख्यात कालाकारों द्वारा लाइव संगीत की प्रस्तुति जी जाएगी, डीजे नाइट्स होंगी। इसके साथ ही रोमांचित करने वाली साहसिक गतिविधियां भी होंगी।

गुरुवार से यहां पर्यटकों के लिए टेंट सिटी के साथ ही रोमांचक गतिविधियों की शुरुआत हुई। देशभर से आए ट्रेवल एजेंट्स, टूर आॅपरेट्रर्स, होटेलियर सहित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारकों इस आयोजन में शामिल हुए और उन्होंने  शहर की खूबसूरती को निहारा और महोत्सव के आयोजन को लेकर उत्सुकता जाहिर की। 

पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला का कहना है किचंदेरी देश और दुनिया में चंदेरी साड़ियों एवं हथकरघा के रूप में विख्यात है, लेकिन चंदेरी महोत्सव से यह एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में भी उभरेगा। स्थानीय समुदाय की भागीदारी से रोजगार सृजित होंगे साथ ही देशभर में चंदेरी एवं बुंदेलखंड की लोक-संस्कृति भी प्रचारित होगी। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा सनसेट डेजर्ट कैम्प के सहयोग से चंदेरी महोत्सव के पहले संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। चंदेरी महोत्सव के शुभारंभ के बाद शुक्रवार से सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला प्रदर्शनी, लाइट एंड साउंड शो, हॉट एयर बलून ग्लो शो, डीजे नाइट, लाइव बैंड एवं म्यूजिक कॉन्सर्ट, योग एवं मेडिटेशन, विंटेज कार रैली आदि एक्टिविटी होंगी।

3 माह तक चलेगी टेंट सिटी
चंदेरी महोत्सव में 3 माह तक लक्जरी टेंट सिटी का संचालन होगा। टेंट सिटी में आगंतुकों को स्थानीय व्यंजन का स्वाद चखने को मिलेगा। आर्ट एवं क्राफ्ट स्टॉल में स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रचारित करने विभिन्न सामग्रियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। यहां एटीवी राइड, जीप लाइनिंग, रिवर्स बनजी जैसी रोमांचक गतिविधियां भी होंगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *