जहां आप होंगे वहीं पहुंचेगा, 5 रुपए में भरपेट खाना, CM ने किया चलित रसोई केंद्रों का शुभारंभ

भोपाल

 मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह ने दीनदयाल चलित रसोई योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क से दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत चलित रसोई केन्द्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा, 'प्रदेश में कोई भी गरीब भूखे पेट न सोए, इसके लिए हम संकल्पित हैं।'

सीएम ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत आज हमने चलित रसोई केंद्रों का शुभारंभ किया है। अब किसी भी गरीब भाई-बहन को भोजन के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा। आप जहां होंगे खाना वहीं पहुंचेगा और गुणवत्तापूर्ण भोजन के लिए आपको सिर्फ ₹5 देने होंगे।'चलित केंद्रों का शुभारंभ सीएम ने आज स्मार्ट सिटी पार्क पहुंच कर लिया।

सीएम शिवराज ने कहा कि दूर दूर से शहरों में मजदूर काम करने आते हैं, लेकिन उनकी खून पसीने की कमाई भोजन में ही चली जाती है। इसीलिए जो लोग शहरों में आए हैं उन्हें सस्ता भोजन मिल सके इसलिए हमने ये योजना बनाई थी । पहले इस योजना में 10 रुपए में भोजन मिलता था और स्थाई था। अभी तक प्रदेश के 100 शहरों में ये दीन दयाल रसोई संचालित हो रहीं हैं।

अब हमने भोजन को 5 रुपए में देने का फैसला किया है। दूसरी ओर पांढुर्णा और मैहर जिला बनने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार पहुंचने वाले हैं। दोनों ही जिलों को वे कई सौगाते दे सकते हैं।  मुख्यमंत्री दोपहर में पहले पांढुर्णा पहुंचेंगे। जबकि शाम को मैहर पहुंचेगे। जहां मां शारदा के दर्शन करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

5 hours ago