रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी स्थित निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजधानी के देवेन्द्र नगर थाना के नये भवन तथा माना थाना क्षेत्र के धरमपुरा में पुलिस सहायता केन्द्र भवन का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया।
इनमें देवेन्द्र नगर थाना के नये भवन का निर्माण 50 लाख रूपए की लागत तथा धरमपुरा में पुलिस सहायता केन्द्र का निर्माण 18 लाख रूपए की लागत से किया गया।
गौरतलब है कि राजधानी रायपुर की सुरक्षा अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए राज्य शासन द्वारा पिछले पांच वर्षों के दौरान निरंतर कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में आज देवेंद्रनगर थाने के नये भवन का लोकार्पण किया गया। साथ ही माना थाना क्षेत्र में धरमपुरा में पुलिस सहायता केंद्र भवन का भी उद्घाटन किया गया है।
राजधानी रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था में देवेंद्रनगर थाना ने हमेशा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। शहर के अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्र इस थाने के अंतर्गत आते हैं। यह व्यावसायिक क्षेत्र होने के साथ-साथ आवागमन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। दूसरे राज्यों के लोगों का भी इस क्षेत्र में आना-जाना बना रहता है। सभी समुदाय के लोग इस क्षेत्र में निवास करते हैं। इस तरह सुरक्षा- व्यवस्था की दृष्टि से यह शहर का काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। देवेंद्रनगर थाने के लिए नये भवन की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही था। अब आधुनिक सुविधाओं वाले एक व्यवस्थित थाना भवन का निर्माण पूरा हो गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, राज्य हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर शहर रतनलाल डांगी, पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…