पीड़ित मानवता के लिए नि:शुल्क कैंसर जाँच शिविर का आयोजन अच्छी पहल है – जनसम्पर्क मंत्री शुक्ल

भोपाल

जनसम्पर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि पीड़ित मानवता के लिए नि:शुल्क कैंसर जाँच शिविर का आयोजन एक अच्छी पहल है जो कैंसर पीड़ितों के लिए वरदान साबित होगी। शुक्ल भारतीय रेडक्रास सोसायटी रीवा एवं नेशनल हॉस्पिटल के तत्वावधान में रीवा में आयोजित निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेशनल हॉस्पिटल ने भोपाल कैंसर अस्पताल के चिकित्सकों के परामर्श से रीवा में कैंसर इलाज का जो अभियान शुरू किया है वह प्रशंसनीय है। आयुष्मान योजना से लिंक होने पर गरीब व्यक्ति को भी इलाज की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

रीवा आने वाले दिनों में मेडिकल का हब बनेगा

जनसंपर्क मंत्री शुक्ल ने कहा कि संजय गांधी अस्पताल में भी कैंसर इलाज के लिए नवीनतम तकनीक की मशीनें मंगाई जा रही हैं। रीवा में चिकित्सा के क्षेत्र में देश के अन्य बड़े अस्पताल भी अपना केन्द्र खोल रहे हैं, जिससे रीवा आने वाले दिनों में मेडिकल का हब बनेगा और यहाँ के मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी। शुक्ल ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जटिल रोगों के इलाज की सुविधा है। यहाँ के डॉक्टर्स को आवास सहित अन्य आवश्यक सुविधाएँ देने के प्रयास प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। शिविर में 152 मरीजों की जाँच कर उन्हें इलाज के लिए चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : अबूझमाड़ के कुरूसनार में गूंजा ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

CG : अबूझमाड़ के कुरूसनार में गूंजा ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन रायपुर , महिला…

10 minutes ago
अब अधिकारियों को भी लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी, सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नया नियम

अब अधिकारियों को भी लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी, सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नया नियम

भोपाल. मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।…

24 minutes ago
CG : जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

CG : जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री की 'मन की बात' विकसित भारत के संकल्प को देती है नई ऊर्जा :…

28 minutes ago
दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार

दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार

भिलाई नगर. सेल – भिलाई इस्पात संयंत्र की ऐतिहासिक नेहरू अवार्ड योजना के अंतर्गत वर्ष…

1 hour ago