छत्तीसगढ़

कोरबा : गैरेज में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गैरेज में चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक मोह. रुस्तम वारसी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि, इसके टीपी नगर स्थित रुस्तम ऑटो गैरेज मे दरमियानी रात्रि में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुकान अंदर घुसकर मरम्मत हेतु आए वाहनों के तांबे के पार्ट्स, पाइप एवं कॉपर वायर कीमती ₹20000 को चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 440/2023 धारा 457,380 ipc पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की कायमी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। शहर में हो रहे आए दिन चोरी के मामले को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उदय किरण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री रॉबिंसन गुड़िया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक मृत्युंजय पांडे तथा चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवीन पटेल को सख्त एवं त्वरित कार्यवाही का निर्देश प्राप्त हुआ था।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने मातहत स्टाफ प्रधान आरक्षक दिलीप झा आरक्षक गोपी दिव्य,पुरुषोत्तम मुखर्जी के साथ मिलकर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना की रिपोर्ट करने के महज 06 घंटे के भीतर मामले के आरोपी अमित उर्फ राजा तिवारी पिता सुभाष तिवारी उम्र 27 साल निवासी कुआं भट्टा चौकी मानिकपुर को पकड़कर पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा जुर्म घटित करना स्वीकार किया है। जिनके निशान देही पर चोरी गई मशरूका को 100% जप्त कर वजाप्ता शुमार किया गया है तथा पकड़े गए।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

3 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

3 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

4 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

5 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

5 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

5 hours ago