भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिस गांधी परिवार ने देश की जनता को ठगा उस गांधी परिवार को अब कमलनाथ ठग रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने 2018 के चुनाव में कमलनाथ ने राहुल गांधी से घोषणाएं करवा कर पूरी नहीं की। तब राहुल को ठगा और अब प्रियंका से झूठ बुलवाकर उन्हें ठग रहे हैं। कमलनाथ जी ने राहुल गांधी से घोषणा करवाई थी कि प्रदेश के किसानों का कर्ज एक सप्ताह में माफ करेंगे, ऐसा नहीं हुआ तो सीएम को बदलकर रख देंगे। लेकिन हुआ कुछ नहीं। न  पूरा कर्ज माफ हुआ न सीएम बदले। मुख्यमंत्री निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस झूठ की दुकान है। बार-बार झूठ बोल रही है लेकिन यह पब्लिक है सब जानती है।

…जिन्होंने लैपटॉप और साइकिल छीनी वो फिर कर रहे बच्चों से वादा
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार में अपने वचन पत्र में दिए हुए वचन ही पूरे नहीं किये। उन्होंने बच्चों को पठन-पाठन सामग्री उच्च गुणवत्ता की सामग्री देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने बच्चों की साइकिल छीन ली बच्चों के लैपटॉप छीन लिए और तो और मेधावी विद्यार्थियों को दी जाने वाली राशि भी उन्होंने देना बंद कर दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में कमलनाथ और सुरजेवाला ने प्रियंका गांधी से फिर झूठ बुलवाया है। उन्होंने प्रियंका से घोषणा करवाई की स्कूली बच्चों को निशुल्क पढ़ाई करवाएंगे उन्हें हर साल राशि भी दी जाएगी। प्रियंका ने पहले मंच से कहा कि सालाना बच्चों को राशि दी जाएगी। बाद में कमलनाथ के टोकने पर उन्होंने कहा कि मासिक यह राशि दी जाएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *