देश-विदेश

UP : नवजात को जंगल में फेंक गई निर्दयी मां, पुलिस ने गले लगाया… सीएचसी में चल रहा है इलाज

कानपुर के भीतरगांव में शारदीय देवी नवरात्रि के एक दिन पहले ममता शर्मसार हो गई। जिस मां ने नौ महीने गर्भ में रखा…वह न जाने क्यों निर्दयी हो गई। नवजात ने दुनिया में आकर आंखें खोलीं, तो मां ने उसे जंगल में फेंक दिया। सुनसान में कोई जानवर उस मासूम को निवाला बनाता। इससे पहले ही पुलिस वाले बच्ची को जीवनदान देने पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची को सीने से लगाया और आनन फानन भीतरगांव्र सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है। मामला कानपुर जिले के भीतरगांव इलाके का है।शुक्रवार देर रात करीब सवा दस बजे साढ़ थाना के पडरी गांव निवासी किसान घर से खाना खाकर रोज की तरह खेतों की रखवाली के लिए गया था। गांव से तकरीबन आधा किमी दूर जंगल में किसी नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। डायल 112 पर पुलिस को सूचनाउसने पास जाकर देखा, तो नवजात बच्ची रो रही थी। बच्ची के शरीर में ब्लड, झाड़ियों के कांटे और नाभि से नारा जुड़ा था। किसान ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। 15 मिनट में ही पीआरवी 460 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस बच्ची को सीएचसी लेकर पहुंचीपुलिसकर्मी बच्ची को झाड़ियों से बाहर निकालकर आनन फानन भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। नवजात को किसने जन्म दिया और जंगल में क्यों फेंक दिया। इसके बारे में पुलिस को अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले की जांच की जा रही है। बच्ची के शरीर में लकड़ी और कांटे चुभने के जख्मवहीं, भीतरगांव सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष तिवारी ने बताया कि बच्ची के शरीर में लकड़ी और कांटे चुभने के जख्म हैं। हालत स्थिर बनी हुई है। बताया इसकी सूचना बाल कल्याण समिति को भेजी जाएगी। पड़री गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : कोतवाली थाने से फरार हुई चोरी की आरोपी महिला, तीन आरक्षक निलंबित …

CG : कोतवाली थाने से फरार हुई चोरी की आरोपी महिला, तीन आरक्षक निलंबित …

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चोरी…

56 seconds ago
CG : भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह …

CG : भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह …

भिलाईनगर । भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय का तबादला कर उन्हें अपर…

7 minutes ago
‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

खैरागढ़. राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत घुमका के वार्ड क्रमांक-14 से महज एक वोट से…

1 hour ago
डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा - मुख्यमंत्री विष्णु देव…

1 hour ago
CG : होटलों में छापा, अनियमितता पर संचालक को नोटिस जारी …

CG : होटलों में छापा, अनियमितता पर संचालक को नोटिस जारी …

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के…

2 hours ago
उमरिया में भीषण सड़क हादसा, NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उमरिया में भीषण सड़क हादसा, NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उमरिया   मध्य प्रदेश के उमरिया जिले दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है,…

2 hours ago