ऑनलाइन नामांकन भर सकेंगे प्रत्याशी, नहीं होगी कलेक्ट्रेट जाने की जरूरत

भोपाल

मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में इस बार उम्मीदवारों को गाजे बाजे लाव लश्कर के साथ जाकर नामांकन पत्र जमा करना जरूरी नहीं होगा बल्कि उम्मीदवार सुविधा पोर्टल के जरिए ऑनलाइन नामांकन भी जमा कर सकेंगे और जमानत राशि का भुगतान भी कर सकेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार विधानसभा चावन के लिए उम्मीदवार को नामांकन पत्र जमा करने ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि की वैकल्पिक सुविधा प्रदान की है उम्मीदवारों को यह सुविधा निर्वाचन आयोग के सुविधा पोर्टल के जरिए मिलेगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार को सुविधा पोर्टल पर पंजीयन करना होगा। इसमें उन्हें अपना मोबाइल नंबर और उसे पर आए ओटीपी के साथ लॉगिन करना होगा। यह सुविधा अंग्रेजी और हिंदी भाषा में उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र और शपथ पत्र में व्यक्तिगत विवरण की जानकारी इसके जरिए भर सकेंगे। उम्मीदवारों को जमानत राशि के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। सुविधा पोर्टल के जरिए आने वाले आवेदनों का भी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी समय सीमा के अंदर समाधान करेंगे।
 वैकल्पिक सुविधा दी गई है

भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन भरने और जमानत राशि जमा करने सुविधा पोर्टल की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई हैं। उम्मीदवार इसका उपयोग कर सकते हैं।
राजेश कौल ,अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

13 minutes ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

18 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

23 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

23 minutes ago
जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

रायपुर  छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने…

48 minutes ago
स्वयं पोर्टल के कोर्स से विद्यार्थियों को मिलेंगे 40% तक क्रेडिट पॉइंट

स्वयं पोर्टल के कोर्स से विद्यार्थियों को मिलेंगे 40% तक क्रेडिट पॉइंट

भोपाल  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए महत्‍वपूर्ण निर्देश जारी…

58 minutes ago