देश-विदेश

UP : तैयारी प्राण प्रतिष्ठा की: लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार अयोध्या, पार्किंग एप से लेकर बसों तक के इंतजाम

अयोध्या में आने वाले दिनों में कई बड़े आयोजन प्रस्तावित हैं जिसमें देशभर से लाखों लोगों के आने की संभावना है। व्यवस्थाओं को बेहतर और सुगम बनाने के लिए लखनऊ नगर निगम पार्किंग की तर्ज पर अयोध्या में भी बस, कार और बड़े वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष एप बनाया जाएगा। इससे लोगों को ऐप के माध्यम से पार्किंग में खाली जगह व स्थान की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाएगी। अयोध्या को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए ये निर्देश मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने दिए।शनिवार की बैठक में सुगम यातायात व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि अयोध्या में आगामी कुछ दिनों में कई महत्वपूर्ण आयोजन होने वाले हैं। 15 से 24 अक्टूबर तक दुर्गापूजा, 24 अक्टूबर को दशहरा, 14 से 25 अक्टूबर तक रामलीला, 11 नवंबर को दीपोत्सव, 20 व 21 नवम्बर को 14 कोसी परिक्रमा, 22 व 23 नवंबर को 5 कोसी परिक्रमा तथा 27 नवंबर को पूर्णिमा स्नान कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगें। उन्होंने सभी आयोजनों एवं प्रतिदिन अयोध्या धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम यातायात व्यवस्था अयोध्या पुलिस, जिला प्रशासन, अयोध्या विकास प्राधिकरण, नगर निगम व अन्य सभी संबंधित विभागों द्वारा समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू के अतिरिक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अयोध्या के मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी थे।साकेत फ्लाई ओवर के निकट बनाएं बस टर्मिनलमुख्य सचिव ने कहा कि अयोध्या को आवंटित बड़ी ई-बसों के स्थान पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अयोध्या धाम क्षेत्र में मिनी ई-बसों का संचालन कराया जाए। साकेत फ्लाई ओवर के निकट ई-बसों के संचालन एवं श्रद्धालुओं के बैठने हेतु बस टर्मिनल विकसित किया जाए और श्रद्धालुओं को लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। बैठक में बताया गया कि सुगम यातायात प्रबंधन के लिए अयोध्या धाम में स्थापित मल्टीलेवल पार्किंग के अतिरिक्त कुल 29 पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि इन स्थलों पर अयोध्या पुलिस द्वारा पार्किंग के लिए उपयोग में लाए जाने संबंधी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

26 minutes ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

41 minutes ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

46 minutes ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

56 minutes ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

1 hour ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

1 hour ago