मुरैना में नूराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कार ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिसके कारण पाथ इंडिया के तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दोनों दंपती बुरी तरह घायल हो गए।
बता दें कि यह कार मुरैना से ग्वालियर की ओर जा रही थी, जिसमें एक दंपती के साथ कुत्ता भी सवार था। इतने में ही अचानक कार एक साथ ट्रैक्टर में जा भिड़ी और तीन वर्कर्स की मौके पर हो गई। कार में सवार दोनों पति-पत्नी घायल हो गए, इतने में ही चारों ओर चीख पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नूराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को नूराबाद पीएम हाउस पहुंचाया गया और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सीएसपी राकेश गुप्ता ने बताया कि कार ग्वालियर की तरफ जा रही थी और पाथ इंडियन कंपनी के वर्कर्स रोड़ किनारे ट्रैक्टर की मदद से काम कर रहे थे। तभी कार ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी और तीन लोग ट्रैक्टर में सवार थे, उनकी मौत हो गई और कार में सवार दोनों पति पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल मुरैना पहुंचाया गया है और मृतकों के शव को नूराबाद पीएम हाउस पहुंचाया गया है।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…