मोहंती पहुंचे एनएलआईयू, छात्राओं ने बनाई विरोध की रणनीति

भोपाल.

नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू) में गत वर्ष छात्राओं के शारीरिक शोषण मामले में इस्तीफा देने वाले प्रो. तपन रंजन मोहंती की वापसी से एक बार फिर चर्चाएं गर्म हो गई हैं। इसको लेकर छात्राओं ने प्रो. मोहंती के खिलाफ रणनीति बनाना शुरू कर दी है। चर्चा यह है कि विवि ने उन्हें वापस बुलाया है, जबकि प्रो. मोहंती कह रहे हैं कि वह आवेदन देने आए हैं। इस मामले में कुलपति प्रो. सूर्यप्रकाश से चर्चा करने का प्रयास किया गया किंतु उनका मोबाइल कवरेज के बाहर था।

ज्ञात हो कि एनएलआईयू में छात्राओं का शारीरिक शोषण करने पर विद्यार्थियों द्वारा हंगामा करने पर प्रो. मोहंती ने स्वयं इस्तीफा दिया था। कुछ समय उन्होंने दूसरा पत्र देकर तत्कालीन कुलपति वीरभद्र विजय कुमार को देते हुए कहा था कि उन्होंने विद्यार्थियों के दवाब में आकर इस्तीफा दिया है। हालांकि कुलपति विजयकुमार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर कार्यपरिषद को सूचित किया था। इसके बाद मोहंती हाईकोर्ट चले गए।

जहां हाईकोर्ट ने एनएलआईयू को उनकी बात सुनकर उचित निर्णय लेने के लिए कहा था। अभी कार्यपरिषद की बैठक की तिथि ही निर्धारित नहीं हो सकी है और न ही प्रो. मोहंती को वापसी को लेकर कोई आदेश जारी किया गया था। इसके बाद भी मोहंती को एनएलआईयू परिसर में बने बंगले में रहने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जबकि प्रोफेसरों का कहना है कि कार्यपरिषद के निर्णय के बिना प्रो. मोहंती को एनएलआईयू परिसर में प्रवेश देने नियम के विरुद्ध है।

विद्यार्थी हंगामे की तैयारी में
इस्तीफा देने के बाद मोहंती एनएलआईयू के बंगले को छोड़कर चले गए थे। गत सप्ताह उन्होंने एनएलआईयू में प्रवेश लेकर रहना शुरू कर दिया है। विद्यार्थियों की उन पर नजर पडने लगी है। इसलिये वे दोबारा से प्रो. मोहंती के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि वे ऐसे प्रोफेसर को एनएलआईयू परिसर में नहीं रहने देंगे, जो छात्राओं के शारीरिक शोषण करते थे।

इनका कहना है
मुझे हाइकोर्ट एनएलआईयू परिसर में आवंटित आवास में रहने की अनुमति पहले से मिली हुई है। मेरा प्रकरण कार्यपरिषद में रखा जाना है, इसलिए मैं कुलपति को लिखित में आवेदन देने आया हूं। अभी मेरे खिलाफ लगे आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं।
प्रो. तपन रंजन मोहंती, पूर्व प्रोफेसर एनएलआईयू

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

2 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

2 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

2 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

2 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

3 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

3 hours ago