सतना
मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजीं मां शारदा के मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच एक ही दिन में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किए जाने का अनुमान लगाया गया है।
वीआइपी दर्शन व्यवस्था प्रतिबंधित
मंदिर में इस बार मां के दर्शनों के लिए वीआइपी दर्शन व्यवस्था प्रतिबंधित कर दी गई है। देवी दर्शन के लिए देश भर से मैहर पहुंचे श्रद्धालुओं ने शनिवार की रात से ही लंबी लाइनें लगा ली थीं।
तीन बजे खुले पट
ऊंचे पर्वत शिखर पर विराजीं माता शारदा के मंदिर के पट भोर से पहले ही तीन बजे खुलते ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया।
लंबी कतारें लगी
पुजारी पवन महाराज ने जगतजननी की आरती उतारी और फिर माता शारदा के दर्शन के लिए लंबी लाइनों में खड़े भक्तों ने मत्था टेक कर मातेश्वरी की कृपा प्राप्ति की कामना की। अनुमान है कि 15 से 23 अक्टूबर तक चलने वाले नवरात्र मेले में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु माता शारदा के दर्शन के लिए मैहर पहुंचेंगे।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…