छत्तीसगढ़

रायपुर : ऑनलाईन एप की आईडी लेकर सट्टा चलाने वाले 3 सटोरिये गिरफ्तार

राजधानी की एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्रांतर्गत सेल टैक्स अपार्टमेंट में ऑनलाईन सट्टा चलाने वाले सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेट्रो, कलर 777 एवं क्लासिक एक्स 99 नामक ऑनलाईन एप की आईडी लेकर सट्टा चला रहे थे।

जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत सेलटैक्स कॉलोनी के अपार्टमेंट में कुछ लोग ऑनलाईन सट्टा एप की आईडी लेकर मोबाईल फोन से सट्टा खेला रहे हैं। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर के बताये स्थान पर छापेमारी की इस दौरान अपार्टमेंट में 3 व्यक्ति उपस्थित थे। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम करण खेमानी, दीपक सचदेव एवं आशीष साहू निवासी रायपुर बताया। उनके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा अपने मोबाईल फोन में मेट्रो, कलर 777 एवं क्लासिक एक्स99 नामक ऑनलाईन सट्टा एप में आई.डी. से सट्टा संचालित करना पाया गया।

जिस पर तीनों सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 6 नग  मोबाईल फोन एवं लाखों रूपये के सट्टा-पट्टी के हिसाब का कॉपी, ए.टी.एम. कार्ड व अन्य दस्तावेज जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 407/2023 धारा 4क जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 5, 6, एवं 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

आरोपी करण खेमानी पूर्व में भी रायपुर सहित अन्य जिलों से सट्टा के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी-
करण खेमानी पिता ब्रम्हानंद खेमानी उम्र 27 साल निवासी टाटीबंध मारूती इन्क्लेव थाना आमानाका जिला रायपुर।
दीपक सचदेव पिता श्री धर्मेन्द्र सचदेव उम्र 27 साल निवासी केबीडी- 108 एकता चौक के पास कबीर नगर थाना कबीर नगर जिला रायपुर।
आशीष साहू पिता चंद्रिका प्रसाद साहू उम्र 22 साल निवासी – शिवानंद नगर सेक्टर 03 उषा प्रोविजन स्टोर्स के सामने खमतराई थाना खमतराई जिला रायपुर।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

7 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

8 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

8 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

8 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

8 hours ago