आचार संहिता का उल्लंघन कर फंसे MLA, भरना पड़ा जुर्माना

विदिशा
 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के तारिखों का ऐलान करने के साथ ही राज्यभर में आचार संहिता लागू हो गई है, लेकिन लोग जाने-अनजाने अब भी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। दरअसल, कुछ जनप्रतिनिधि और नेता अब भी अपने वाहनों के नंबर प्लेट पर पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह और पदनाम लिखवा कर घूम रहे हैं।

इसी सिलसिले में कार्रवाई करते हुए रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक विधायक के वाहन की नंबर प्लेट पर चुनाव चिन्ह बना हुआ पाया गया। जांच के बाद इस नंबर प्लेट को हटवाया गया और विधायक पर जुर्माना भी लगाया गया।
भरना पड़ा भारी नुकसान

मालूम हो, जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस विभाग और परिवहन विभाग सक्रिय हो गई है और लगातार वाहनों की जांच कर रही है। इसी बीच, रविवार को परिवहन विभाग ने मिर्जापुर चौराहा पर सुबह नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान उन्हें एक पार्षद के वाहन की नंबर प्लेट पर नंबर की जगह पार्षद के नाम की प्लेट नजर आई। इसके बाद, पुलिस ने उनसे भी पांच सौ रुपये का जुर्माना राशि जमा कराई गई।

अन्‍य कार्रवाई भी की गई

जिला परिवहन अधिकारी गिरजेश वर्मा के मुताबिक, चेकिंग के दौरान वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 33 चालान बनाए गए। इन सबके आधार पर शमन शुल्क के रूप में 53 हजार रुपये वसूल किए गए।

अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान वाहन में नियम विरुद्ध हूटर लगाने और नंबर प्लेट पर पदनाम अथवा संस्था का नाम आदि लिखा होने के अपराध में कार्रवाई की गई। कई वाहनों पर लगे प्रचार पोस्टरों को हटवाया गया एवं उनके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

58 minutes ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

1 hour ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

1 hour ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

1 hour ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

1 hour ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

1 hour ago